ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा
देश

भूपेश बघेल ने कहा, बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को भाजपा सरकार ने दो भागों में बांटा

रायपुर। काशी की परंपरा रही है, जो भी बाबा श्रीकाशी विश्नाथ के दरबार में आता है, वह मां अन्नपूर्णेश्वरी के आंचल की ठांव में जरूर जाता है। लेकिन भाजपा सरकार ने विश्वनाथ धाम का निर्माण करके बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णेश्वरी के बीच बंटवारा कर दिया है। यह बातें मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल ने वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी बहुत द्रवित हैं। उन्होंने मुझे बताया कि कारिडोर निर्माण के समय कहा गया था कि मां अन्नपूर्णेश्वरी के धाम में आने के लिए एक भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा। अब वर्तमान में तीन फीट का एक गलियारा छोड़ा गया है। अब जो नए श्रद्धालु बाबा के दर्शन को आएंगे, उन्हें मां अन्नपूर्णा का दर्शन करने में कठिनाई होगी। गोदौलिया से दशाश्वमेध और मैदागिन के बीच स्थित सभी भवनों को गुलाबी रंग में रंगवा दिया गया है।

ज्ञानवापी मस्जिद की एक दीवार को भी रंग दिया गया है। लोकार्पण से पहले कांग्रेस मस्जिद और मैदागिन स्थित अपने पार्टी कार्यालय को पुन: सफेद रंग से रंगवाएंगी। उप्र में 2017 से अभी तक आठ बार पेपर लीक हुआ है। यह सरकार बेरोजगारों को छल रही है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाए। मगर हकीकत यह है कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को डीएपी खाद नहीं उपलब्ध करा पा रही है

कांग्रेस इन सभी मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल कर रही है। प्रदेश में यदि कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई तो बिजली का बिल आधा, किसानों को धान का समर्थन मूल्य 1950 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं का मूल्य 2200 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने दो रुपये प्रतिकिलो गोबर खरीदना शुरू किया है।

इससे हम बिजली और खाद बना रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से हम बेरोजगारों को रोजगार दे रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संगठन मजबूत हो रहा है। इसका अच्छा परिणाम विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। काशी के विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विकास देखना है तो यहां की गलियों में देखें।

Related Articles

Back to top button