ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

बिपिन रावत हेलीकाप्टर क्रैश Latest Updates: तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त, पांच लोगों की मौत

नई दिल्ली: तमिलनाडु में सेना का एमआई हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकाप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नजदीकी सेना के अस्‍पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। इनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुर्घटना को लेकर संसद में जानकारी देंगे। वहीं, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना ने जांच के आदेश दिए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, दुर्घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए हैं। साथ ही तीन घायलों को बचाया गया है।

बिपिन रावत हेलीकाप्टर क्रैश Latest Updates:

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली स्थित सीडीएस जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे थे। थोड़ी देर रुकने के बाद रक्षा मंत्री वहां से रवाना हो गए।

– कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दुर्घटना को लेकर दुख वयक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वो हादसे को लेकर और ज्यादा जानकारी जुटा रहे हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सीडीएस जनरल बिपिन रावत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

– तमिलनाडु के फारेस्ट मिनिस्टर के रामचंद्रन घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया है कि हेलीकाप्टर में सवार 14 लोगों में से पांच की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

– समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दुर्घटना का जायजा लेने के लिए वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी सुलूर एयरबेस रवाना हुए हैं।

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलिकॉप्टर के संबंध में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक चल रही है। राजनाथ सिंह ने दुर्घटना के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी है।

– कोयंबटूर और सुलूर के बीच सैन्य हेलीकाप्टर दुर्घटना की घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आज शाम चेन्नई हवाई अड्डे से कोयंबटूर जाएंगे और फिर वहां से कुन्नूर जाएंगे।

– समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दुर्घटनास के वक्त हेलीकाप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे।

– समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के एमआई-सीरीज के हेलीकाप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है। वेलिंग्टन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। यहां सीडीएस रावत को लेक्चर था।

– दुर्घटनास्‍थल के कुछ वीडियो भी सामने आ रहे हैं। तस्‍वीरों में गहरे धुएं और आग के साथ हेलीकॉप्‍टर के मलबा भी दिखाई दे रहा है। इन तस्‍वीरों को देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि Mi-17 V5, एक मिडियम लिफ्ट हेलिकाप्टर है जिसे जवानों और आर्म ट्रांसपोर्ट, फासर सपोर्ट और खोजने और बचाने के मिशन के लिए डिजाइन किया गया है। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त विमान Mi-17 V5 भारतीय वायुसेना का काफी ताकतवर हेलिकाप्टर माना जाता है।

Related Articles

Back to top button