ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

रेप के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, नई फास्ट ट्रेक कोर्ट बनेंगी, 2 महीने में सजा दिलाने की तैयारी

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार अब फुल एक्शन के मूड में है। केंद्र सरकार का कहना है कि जल्द ही देश में और नई फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की योजना है, जिससे न्याय में तेजी लाई जा सके। इसके साथ ही ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे इस तरह के केस में जल्द से जल्द न्याय मिल सके। खासकर नाबालिगों के साथ बलात्कार जैसे मामलों का निपटारा 2 महीने के भीतर कराया जाएगा।
PunjabKesari
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, केंद्र और राज्य सरकारों ने देश में 1023 नई फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया है। इनमें से 400 फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने पर सहमति बन गई है। अभी देश में 704 फास्ट ट्रेक कोर्ट संचालित हो रही हैं।
PunjabKesari
रविशंकर प्रसाद ने कहा, मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और सभी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखने जा रहा हूं। इसमें मेरी अपील है कि बलात्कार के मामले खासकर नाबालिगों के साथ रेप के मामलों का निपटारा दो महीने के भीतर किया जाए। मैं अपने विभाग को भी इस मामले में जरूरी निर्देश दे रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button