ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

नौकरी की आड़ में 5 साल में 30 लाख की साड़ी चुराकर बेची, आरोपी पुलिस हिरासत में

कोलकाता। नौकरी करने के दौरान दुकान से लाखों की साड़ियां चुराकर बेचने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार ‌किया है। घटना बड़ाबाजार थानांतर्गत रवीन्द्र सरणी की है। अभियुक्त का नाम विद्यासागर सिंह (45) है। वह बिहार के गया का रहने वाला है। अभियुक्त को अदालत में पेश करने पर उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार के होजियरी व्यवसायी अशोक बर्नवाल ने शिकायत दर्ज करायी कि बीते 25 साल से उसकी दुकान में विद्यासागर सिंह कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा है। व्यवसायी के अनुसार विद्यासागर उनकी दुकान में काम करने के अलावा वहां पर सोता भी था। ऐसे में कुछ दिनों पहले जब उन्होंने दुकान के स्टॉक का ऑडिट कराया तो उन्हें पता चला कि लाखों की साड़ियां गायब हैं। ऐसे में जब उन्होंने विद्यासागर से बात कही तो उसने कुछ नहीं बताया।

इसके बाद व्यवसायी ने बड़ा बाजार थाने में विद्यासागर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विद्यासागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने साड़ी चोरी कर बाजार में बेचने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह बीते 5 साल से साड़ी चोरी कर बाजार में बेचा करता था, इस तरह उसने अभी तक 30 लाख की साड़ियां बेची हैं। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर मामले में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button