ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
खेल

टीम इंडिया ने DLS से जीता दूसरा T-20, सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त

फ्लोरिडा के मैदान पर भारतीय टीम ने बारिश प्रभावित दूसरे टी-20 में डीएलएस के माध्यम से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। लाउडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 5 विकेट गंवाकर 20 ओवर में 167 रन बनाए थे। रोहित शर्मा 67 रन बनाने के साथ ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (107) मारने वाले खिलाड़ी भी बन गए। वहीं, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत एक बार फिर खुद को साबित करने में नामकाम रहे और मात्र 4 रन पर पवेलियन लौट गए।

लक्ष्य प्राप्ति के लिए मैदान में उतरी विंडीज टीम की शुरुआत धीमी। रोवमैन पॉवेल के आने के बाद टीम की स्थिति मजबूत हुई। वहीं, विंडीज के सलामी बल्लेबाज इविन लुईस एक बार फिर से शून्य पर पवेलियन लौट गए। सुनील नेरेन 4 तो निकोलस पूरण 19 रन बनाकर आऊट हुए। क्रीज पर जब कैरोन पोलार्ड और शिमरोन हेटमायर थे तभी बारिश आ गई। तब विंडीज ने 4 विकेट गंवाकर 15.3 ओवर में 98 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने यह मैच डीएलएस के माध्यम से 22 रनों से जीता।

प्लेइंग इलेवन : 

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, क्रुनाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी, के खलील अहमद

वेस्टइंडीज : एविन लुईस, सुनील नरेन, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), किरोन पोलार्ड, शिम्रोन हेटिमर, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), केमो पॉल, खैरी पियरे, शेल्डन कॉटरेल, ओशन थॉमस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button