ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

कांग्रेस, सपा व बसपा कुछ और साल पृथक-वास में रहे: CM योगी

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मथुरा जनपद के मांट में एक जनसभा में कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधा और कहा कि कोरोना के दौरान जब जनता की जान खतरे में थी, उस समय ये सभी गायब थे। उन्होंने कहा कि उस समय पृथक-वास में रहे इन दलों के लिए संदेश है कि सत्ता तुम्हारे लिए दूर की कौड़ी है और तुम्हे आइसोलेशन(पृथक-वास) से बाहर आने की जरूरत नहीं है। योगी ने आज जाबरा रोड पर आयोजित सभा में यह बात कही। इस दौरान योगी ने 201.16 करोड़ की लागत से 196 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना के दौरान कांग्रेस, बसपा व समाजवादी पार्टी के लोग गृह पृथक-वास में थे। जनता से अलग थे जबकि स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभाग और सारा तंत्र लोगों की जान बचाने में जुटा था। जब जनता की जान खतरे में थी, उस समय ये सभी गायब थे। इसलिए उन्हें यह बोला जाना चाहिए कि तुम्हारे लिए सत्ता दूर की कौड़ी है। तुम्हे कई साल आइसोलेशन से बाहर आने की जरूरत नहीं है।… उन्हें यह संदेश भी दें।” उन्होंने कहा, पिछले पौने पांच वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ, जबकि पिछली सरकार के वजूद में आते ही मथुरा के ही कोसीकलां कस्बे में मामूली सी बात पर दंगा हो गया। व्यापारियों के प्रतिष्ठान जला डाले गए। उस पर भी उन्हीं के नाम झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए गए। इसके बाद जवाहर बाग जैसा काण्ड हुआ माफियाओं ने जिला मुख्यालय पर ही एक एसपी तक को मार डाला। ऐसा लगता था कि यहां पर कंस का राज्य स्थापित हो गया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में निवास करती है। लेकिन पिछली सरकारों ने प्रदेश की छवि को धूमिल किया। दंगे उत्तर प्रदेश की पहचान बन गए थे। कारोबार के लिए कोई निवेश नहीं करना चाहता था। विकास की परिभाषा प्रदेश नहीं, परिवार हो गया था। विकास की योजनाएं भी वहीं पर केंद्रित कर कब्रिस्तान की दीवारें बनाने जैसे कार्यों में बंदरबांट होती थी। लेकिन जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया और विकास की योजनाओं को पंख लगे।” करीब आधे घण्टे के अपने संबोधन में उन्होंने कहा उस दौरान माफियाओं के लिए सरकार के सब दरवाजे खुले रहते थे। लेकिन अब केवल जेल के दरवाजे ही खुलते हैं।

योगी ने कहा, ‘‘ पहले केवल एक परिवार को ही ध्यान में रखकर प्रदेश में ऊलजलूल योजनाएं बनाई जाती थीं। तीर्थस्थलों के लिए नहीं, कब्रिस्तान के नाम पर सरकारी धन की लूटखसोट होती थी।” योगी ने कहा, केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त अन्न दिए जाने की योजना को मार्च तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार भी होली तक मुफ्त खाद्यान देगी। लेकिन जरूरत पड़ी तो उसके बाद भी गरीबों को यह सुविधा जारी रहेगी। यह योजना 12 दिसम्बर से शुरु हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button