ब्रेकिंग
Tarn Taran Crime News: पट्टी कोर्ट के बाहर तैनात एएसआई ने खुद को मारी गोली; इलाके में फैली सनसनी Mandi Gobindgarh Road Accident: दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा; दो सगे भाइयों की फ्लाईओवर से... Gurdaspur Municipal Council Election: वार्ड नंबर 6 में पुनर्मतदान शुरू; मतदाताओं में दिखा भारी उत्सा... Jalandhar Road Accident: नकोदर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की दर्दनाक मौत, ए... Punjab Weather Alert: पंजाब के 8 जिलों में आंधी-बारिश का 'यैलो अलर्ट'; जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा... Barnala News: पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में कालोनाइजरों पर लगाया धोखे का आ... Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार तेजी; जालंधर सराफा बाजार और MCX में बढ़े दाम Bikram Majithia News: अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम... Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला? Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी; बढ़ेगा तापमान, जानें मानस...
देश

10 अगस्त को होगी कांग्रेस कार्यसमिति बैठक, पार्टी अध्यक्ष के नाम पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्लीः कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्य समिति की बैठ 10 अगस्त को होगी। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक दस अगस्त को यहां कांग्रेस मुख्यालय में होगी।
कार्य समिति की पिछली बैठक 25 मई को हुई थी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। समिति ने सर्वसम्मति से गांधी को पद पर बने रहने का आग्रह किया था लेकिन वह अपने इस्तीफे पर अड़े हैं और अब तक किसी को पार्टी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गयी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि 10 अगस्त को होने वाली बैठक में पार्टी के अगले अध्यक्ष के बारे में भी विचार किया जाएगा। पार्टी के कुछ नेता युवा नेतृत्व को पार्टी की कमान सौंपने की बात कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button