ब्रेकिंग
Kabirdham Village Renamed: दशकों पुरानी समस्या का हुआ अंत, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को दी... CRPF Havildar Suicide Ranchi: तिरिल कैंप में दर्दनाक हादसा, आईजी साकेत सिंह ने की पुष्टि; जांच में ज... Dhanbad News: गजलीटांड़ खदान दुर्घटना की 32वीं बरसी पर नम हुईं आंखें, बाघमारा में शहीदों को दी गई श्... Sahibganj Tin Pahar Gang: रांची पुलिस ने चलाया आधी रात को स्पेशल ऑपरेशन, सकुशल घर लौट रहा है लापता ब... Medininagar Missing Girls Found: पुलिस की तकनीकी जांच से हुआ बड़ा खुलासा, गोपालगंज से सकुशल मिलीं ती... Jamshedpur News: बिष्टुपुर की एलआईसी बिल्डिंग में आधी रात को लगी भीषण आग, चौथी मंजिल का सारा सामान ज... MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ...
देश

पत्नी पर जानलेवा हमला कर छत से कूदा बुजुर्ग, टूटे पैर

नई दिल्ली: संगम विहार में रहने वाला 60 साल के बुजुर्ग शिव कुमार ने झगड़े के दौरान अपनी ही पत्नी सरस्वती देवी पर पेपर कटर से करीब आधा दर्जन से अधिक बार हमलाकर जान लेने की कोशिश की। वारदात के बाद छत से कूद कर भागने की भी कोशिश की, लेकिन अधिक ऊंचाई से कूदने के कारण शिव कुमार का पैर टूट गया और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दूसरी तरफ सरस्वती देवी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संगम विहार पुलिस पीड़ित पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

शिव कुमार अपने परिवार के साथ जे-3/41 संगम विहार इलाके में रहते हैं। परिवार में पत्नी सरस्वती देवी 3 बेटे अशोक, मनोज और श्याम कुमार हैं। तीनों की शादी हो चुकी है और तीनों प्राइवेट जॉब करते हैं। बड़ा बेटा श्याम कुमार अशोक विहार इलाके में रहता है। शिव कुमार के बेटे अशोक ने बताया कि उसके पिता आए दिन उसकी मां के साथ झगड़ा करते रहते हैं। कुछ काम काज नहीं होने के कारण वह और भी घर में कलह करते हैं, जबकि उसकी मां अभी भी छोटा-मोटा काम कर घर के खर्च में हाथ बंटाती है। शुक्रवार शाम को भी उसके पिता ने मां के साथ झगड़ा किया था। उस वक्त मामला शांत हो गया था।

शनिवार सुबह जब उसकी मां नहाने के लिए गई तो उसके पिता उन्हें खोजते हुये बाथरूम में चले गए, जहां पर पेपर कटर से उन पर ताबातोड़ हमला कर दिया। हमले में सरस्वती देवी के गले पर 4, पेट में 2 और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई है। शोर शराबा सुन कर शिव कुमार के दोनों बेटे दौड़ते हुए आए और अपने पिता को काबू कर कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद अपनी मां को उपचार के लिए बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल ने उन्हें छूट्टी दे दी।

भागने के फिराक में छत से कूदा  
शिव कुमार के बेटे अशोक ने बताया कि जब उसके पिता उसकी मां पर कटर से हमला कर रहे थे। तब दोनों भाइयों ने उन्हें पकड़ कमरे के अंदर बंद कर दिया, लेकिन इस दौरान वह घर की खिड़की तोड़ छत पर चले गए और भागने के लिए शिव कुमार गली में कूद गए। लेकिन अधिक ऊंचाई होने के कारण उनका पैर टूट गया। दूसरी तरफ पड़ोसियों ने उन्हें कूदते हुए देख लिया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी शिव कुमार को धर दबोचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button