ब्रेकिंग
Super El Nino Impact: मई-जून में क्यों उबल रहा है देश? मौसम वैज्ञानिकों ने दी मानसून कमजोर होने और स... RG Kar Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर नगर निगम का बड़ा एक्शन; अवैध घर गिराने का आदेश West Bengal Free Bus Scheme: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; इस तरह ... India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया ब... Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान; 18 जून को वोटिंग, खरगे-... Delhi Riots Case: उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत; मां की सर्जरी के लिए र... Mount Everest Tragedy: माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद 2 भारतीय पर्वतारोहियों की मौत; नीचे उतरते समय ह... Uttarakhand News: 'सड़कों पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, कानून का राज सर्वोपरि'—सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड... Himachal School Bag Policy: हिमाचल में स्कूली बच्चों को भारी बस्ते से मुक्ति; शारीरिक वजन के 10% से ... Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक सुधार; ई-टेंडरिंग को डिजिटल बनाने के लिए DeGS और SB...
देश

सर्द हवाओं ने गिराया पारा, कंपकंपाती ठंड के लिए हो जाइये तैयार

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। सर्द हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों को शुक्रवार सुबह हल्की कंपकंपाने वाली सर्दी महसूस हो रही है। हालांकि, तेज धूप निकली हुई है, लेकिन यह भी सर्द हवाओं को बेअसर नहीं कर पा रही है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों सर्द हवाओं के चलते न केवल न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आएगी, बल्कि कंपकंपाती ठंड भी शुरू होने जा रही है।

अगले सप्ताह शुरू हो सकती है शीत लहर!

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सर्द हवाओं ने देश की राजधानी दिल्ली का पार गिरा दिया है। दरअसल, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 23.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया जा रहा है कि  उत्तरी दिशा से हिमालय की ओर से आने वाली सर्द हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने लगी है। इसके चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि इस हफ्ते के अंत तक पारा और लुढ़क सकता है, यानी यह 7-8 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों शीत लहर भी शुरू हो सकती है।

लोदी रोड रहा सबसे ठंडा इलाका

बता दें कि दिल्ली में दिसंबर महीने का अबतक सबसे ठंडा दिन बृहस्पतिवार रहा। एक दिन पहले दिल्ली के लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह न्यूनतम पारे के साथ दिल्ली का लोदी रोड इलाका सबसे ठंडा रहा।

फरवरी तक पड़ेगी जोरदार ठंड

मौसम विभाग पिछले महीने ही इस बात का पूर्वानुमान जता चुका है कि दिसंबर से लेकर फरवरी तक यानी तीन महीने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जोरदार ठंड पड़ेगी। इस दौरान ठंड और न्यूनतम तापमान के पिछले कई सालों के रिकार्ड भी टूट सकते हैं।

Related Articles

Back to top button