ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

ब्रज में बोले कैबिनेट मंत्री, सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों ने की मथुरा की उपेक्षा

आगरा। सूबे के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा मथुरा की उपेक्षा की है। इन्होंने सिर्फ अपने परिवार और अपराधियों का ही विकास किया है। वह भाजपा और जिला चुनाव प्रबंध समिति की जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान चुनाव की तैयारियों का खाका खींचा गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत की है। पूर्व की सरकारों में उपेक्षा का दंश झेली मथुरा में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले की पहचान भगवान कृष्ण, संत- महंतों से भी मानी जाती है। जन्मभूमि के सुंदरीकरण की योजनाएं सरकार ने लागू की हैं।

जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि पूर्व सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान नहीं दिया। केवल वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश ने अपनी खोई हुई संस्कृति, विरासत को पुनः-प्राप्त किया है। प्रदेश को संकीर्ण राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया गया, ये आज अप्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि मथुरा की पांचों विधानसभा सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने का काम किया जाएगा। मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में आगामी जनादेश यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। 12 तारीख को होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के लिए जिम्मेदारी का वितरण किया गया। संचालन जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने किया। उमेश कुमारी, कप्तान सिंह ठेनुना, अमर सिंह पोनिया, जिला उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, मुकेश वार्ष्णेय प्रेम श्रोत्रिय, देवेश पाठक, पीयूष धनगर, रवि अहेरिया, केके गौतम, मेरुकांत पांडेय, दरब सिंह, नीलम गोस्वामी, प्रियंका उपाध्याय, मोहिनी शर्मा, आदित्य चतुर्वेदी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button