ब्रेकिंग
रतलाम में जनसुनवाई की नई व्यवस्था पड़ी फीकी, अधिकारियों की फौज से कम पहुंचे आवेदक— भटकने को मजबूर आम... भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल का तीसरा दिन, पानी सप्लाई भी ठप होने की चेतावनी— शहर में गहराया कचर... मध्य प्रदेश में बना एशिया का सबसे बड़ा हाइड्रो पावर प्लांट, 6000 करोड़ की लागत से मार्च तक शुरू होगा... केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद, दो अन्य उम्मीदवारों... सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान गुना में बरसे दिग्विजय सिंह, आरएसएस और वीएचपी पर बोला तीखा हमला मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में दर्दनाक रेल हादसा, ताकू स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट ... धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, भगवान राम-कृष्ण के तुलनात्मक बयान... दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़के मंत्री विश्वास सारंग, कहा— सनातन को बदनाम कर रहे हैं कांग्रेस नेता जशपुर के बनगांव में आंचलिक करम पूजा महोत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, मांदर बजाकर किया पारंप... दंतेवाड़ा में बस्तर फाइटर्स के कम पदों को लेकर युवाओं में निराशा, एसपी से मिलकर पदों की संख्या बढ़ान...
टेक्नोलॉजी

Meta ने बदली पॉलिसी, Facebook, Instagram और WhatsApp चलाने के बदले नियम, यहां जानें डिटेल

नई दिल्ली। मेटा (Meta) ने अपनी पॉलिसी में बदलाव का ऐलान किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में फेसबुक (Faceook), इंस्टाग्राम (Instagram) वॉट्सऐप (WhatsApp) चलाने के नियम में नियमों बदल जाएंगे। नए नियम सामाजिक मुद्दों वाले विज्ञापनों को लेकर है। नए नियम लागू होने के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन पर डिस्क्लेमर जारी करना होगा। साथ ही कई अन्य बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से-

क्यों करने पड़े बदलाव

दरअसल पिछले कुछ वर्षो में मेटा पर चुनावों को प्रभावित करने जैसे आरोप लगे हैं। जिससे मेटा अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा पारदर्शी और जिम्मेदार दिखाने की कोशिश में है। यही वजह है कि मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं। कंपनी का दावा है कि चुनावों में बेहतर सुरक्षा और लोगों को वोट देने और अपने प्लेटफॉर्म को बेस्ट बनाने के लिए भारी निवेश किए हैं। मेटा पर सार्वजनिक राय और निर्वाचन स्थल में लोगों के मत वाले विज्ञापनों को डिस्क्लेमर के साथ जारी करने का आदेश दिया है।

किन विज्ञापनों के लिए लागू हुए नियम

  1. अपराध
  2. अर्थव्यवस्था
  3. स्वास्थ्य
  4. सामाजिक मुद्दे वाले विज्ञापन
  5. चुनावों या राजनैतिक विज्ञापन
  6. चर्चा, बहस और वकालत वाले विज्ञापन
  7. राजनैतिक मूल्य एवं शासन-प्रणाली
  8. नागरिक एवं सामाजिक अधिकार
  9. अप्रवास, शिक्षा एवं सुरक्षा और विदेश नीति

तय उल्लंघन वाले विज्ञापन हटाए जाएंगे प्लेटफॉर्म से

साधारण शब्दों में कहें, तो यूजर्स बिना अपनी जानकारी उजागर किए विज्ञापन नहीं जारी कर सकेगा। ऐसी ही एक पहल भारत में साल 2019 के आम चुनाव में देखा गया। जहां विज्ञापनदाताओं को सरकार की ओर से फोटो आईडी के प्रयोग के बाद विज्ञापन का भुगतान किया गया था। मेटा के बयान के मुताबिक फेसबुक पर राजनैतिक, चुनावी या सामाजिक मुद्दे के विज्ञापन को बिना डिस्क्लेमर सही प्रक्रिया के पोस्ट करते हैं, तो उसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ऐसे विज्ञापन जारी करने वालों को ब्लैक लिस्ट कर सकती है।

Related Articles

Back to top button