ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
मध्यप्रदेश

आतंकी श्रेणी में रखने से भड़का सिख समुदाय सड़कों पर उतरा, SP के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

जबलपुर: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पुलिस अधिकारी के एक पत्र ने सिख समुदाय की भावना को इतनी ठेस पहुंचाई कि वह सड़क पर आ गए। जबलपुर में सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में आईजी कार्यालय पहुंचे और कटनी एसपी के पत्र पर आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि कटनी एसपी इस मामले में माफी मांग चुके हैं लेकिन सिख समुदाय की मांग है कि यह एक बड़ी लापरवाही है इस पर एक्शन होना चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के कटनी प्रवास के दौरान वहां के एस पी सुनील जैन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक पत्र जारी किया था। राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमें के चौकन्ना रहने के लिए लिखे गए इस पत्र के कॉलम नंबर 6 में उल्लेखित बातों को लेकर बवाल मच गया। उसमें लिखा था कि सिख, मुसलमान, जेकेएलएफ, उल्फा, सिमी, एलटीटीई आतंकवादियों पर सख्त नजर रखी जाए। आतंकवादी संगठन से अलर्ट रहना समझ में आता है लेकिन सिख और मुसलमान धर्म को आतंक की श्रेणी में रखने से नाराज लोग अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

टाइपिंग मिस्टेक बताकर झाड़ा पल्ला…
इधर पुलिस महकमा इस मामले में पहले ही खेद जता चुका है लेकिन अब जो दलील उनके द्वारा दी जा रही है वह समझ से परे है। जबलपुर जोन के आईजी उमेश जोगा इसे टाईपिंग मिस्टेक बता रहे हैं और कार्रवाई का भरोसा दिला रहे हैं। सवाल यह उठता है कि अगर टाईपिंग मिस्टेक है तो कटनी एस पी सुनील जैन को नजर क्यों नहीं आई

वहीं सिख समुदाय के आक्रोश के बाद पुलिस अधिकारी अब कार्रवाई का भरोसा दिला रहे हैं। देखना यह है कि इस गंभीर मामले में कार्रवाई की गाज किस पर गिरेगी। क्या टाइपिंग मिस्टेक के आधार पर पुलिस महकमा किसी छोटे कर्मचारी को सारे बवाल का जिम्मेदार ठहरा देगा या फिर पुलिस अधीक्षक पद पर आसीन सुनील जैन भी कार्रवाई की दायरे में आएंगे।

Related Articles

Back to top button