ब्रेकिंग
Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प...
देश

जम्मू-कश्मीर : अवंतीपोरा मुठभेड़ खत्म, सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी किया ढेर, 40 दिन पहले आतंकी संगठन में हुआ था शामिल

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिला के अंतर्गत अवंतीपोरा में आज यानि सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। इस मुठभेड़ में 40 दिन पुराना जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का आतंकी मारा गया है। उसकी पहचान जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के समीर अहमद तांत्रे निवासी बारागाम के रूप में हुई है। वह गत दो नवंबर को ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। मारा गया आतंकी सी श्रेणी का आतंकी था।

इससे पहले सुबह यानि रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस को अवंतीपोरा के बारागाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। रविवार सुबह बारागाम में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आतंकियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों के खिलाफ फायरिंग की। अभी तक एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। कश्मीर के आइजी के विजय कुमार ने भी एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। आतंकियों की संख्या तीन के करीब बताई जा रही है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। आसपास रह रहे लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई थी।

इसी बीच पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, अवंतीपोरा मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के समीर अहमद तांत्रे निवासी बारागाम के रूप में हुई है। वह गत दो नवंबर को ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। मारा गया आतंकी सी श्रेणी का आतंकी था। फिलहाल पुलिस द्वारा अभी भी आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button