ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य...
देश

BJP में शामिल होंगे हरभजन सिंह? जानिए क्रिकेटर ने दिया क्या जवाब

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले राज्य में सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली। कांग्रेस, भाजपा, अकाली और आम आदमी पार्टी सभी पंजाब में अपनी-अपनी जमीन तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच अफवाहों का दौर भी जारी है। जहां इन दिनों पंजाबी सिंगर कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं वहीं खबर है कि भारतीय टीम के क्रिकेटर हरभजन सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि भज्जी ने इन खबरों को ‘फेक न्यूज’ बताया।

PunjabKesari

एक मीडिया आउटलेट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि पंजाब चुनाव से पहले हरभजन सिंह और युवराज सिंह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भज्जी ने तो इस खबर को फेक बता दिया लेकिन युवराज ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि भज्जी अगले हफ्ते क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं, जिसके बाद यह खबर वायरल हो गई कि वह राजनीति में एंट्री कर सकते हैं और अपने इस सफर की शुरुआत वे भाजपा से करेंगे।

बता दें कि तीन साल पहले एक इंटरव्यू में भज्जी ने कहा था कि अगर उन्हें कोई पार्टी ऑफर करती है तो वह राजनीति में जरूर आएंगे क्योंकि वो पंजाब के लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं। वैसा ऐसा पहली बार नहीं है जब भज्जी के राजनीति में आने की अफवाह फैली हो। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके कांग्रेस में जाने की खबरें सामने आई थीं।

Related Articles

Back to top button