ब्रेकिंग
पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ... CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ...
देश

पूर्व विधायक कालीचरण सहित राजभर समाज के एक दर्जन से अधिक नेता भाजपा में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान को गति देने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने राजभर समाज के बड़े नेताओं को शामिल किया। गाजीपुर के जोहराबाद से समाजवादी पार्टी से दो बार विधायक रहे कालीचरण राजभर के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कई संस्थापक सदस्यों ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा कार्यालय में ज्वाइनिंग समिति के प्रमुख डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यसभा सदस्य अशोक वाजपेयी, घोसी से सांसद हरिनारायण राजभर, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व ब्रजेश पाठक के साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले राजभर समाज के नेताओं का स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का स्वागत है। राजभर समाज बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है। भाजपा में सुहेलदेव समाज के उत्थान के लिए काम जारी है। भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा में आप सभी लोग मेहनत से सब कुछ पा सकते हैं।

गाजीपुर के जोहराबाद से 2017 में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लडऩे वाले कालीचरण राजभर दो बार समाजवादी पार्टी से विधायक रहे हैं। इनके साथ मऊ के मदन राजभर ने शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छोड़कर सुभाषपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। मदन राजभर ने राजभर मिशन के लिए काम किया है। श्रावस्ती निवासी महाराजा सुहेलदेव के वंशज मोनू राजभर के साथ आजमगढ़ के अतरौलिया से प्रकाश राजभर, लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष सुशील राजभर, लखनऊ के प्रमुख महासचिव ज्ञान भारद्वाज, बब्बन राजभर, ओम प्रकाश व अविनाश तथा राजेश राजभर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। महाराजा सुहेलदेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बन राजभर अपने कार्यकर्ताओं और दल के नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button