ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

आज खत्‍म होगा इंतजार, काशी विश्वनाथ कारिडोर के भव्य स्वरूप को जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र लगातार अपनी सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने और अपने नए रंग-रूप को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। करीब 352 वर्ष बाद वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम नया रूप दुनिया के सामने आया है। आज पीएम मोदी इसको जनता को समर्पित करेंगे। आज इसके गवाह देश के 150 से अधिक धर्माचार्य, संत-महंत व प्रबुद्धजन बनेंगे। इसके अलावा इसमें आम आदमी और दूसरे नेता भी जुड़ेंगे। भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी आज इसमें शामिल होंगे। इस पल का सभी को इंतजार है। ये करीब 5,27,730 वर्ग फीट में फैला है। जन आस्था के शीर्ष केंद्र के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से पूरे देश को जोडऩे के लिए 51,000 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन तैयार की गई है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का कहना है कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व और विजन में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक नया धाम अब दुनिया में काशी को एक नई पहचान देगा। पीएमओ की जानकारी के मुताबिक काशी विश्‍वनाथ धाम का उद्घाटन करने के बाद दोपहर एक बजे पीएम मोदी काशी विश्‍वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। काशी विश्‍वनाथ मंदिर के पुजारी का कहना है कि पहले ये केवल 2000 मीटर में फैला था और अब ये करीब 50 हजार वर्ग मीटर में फैला है।

Related Articles

Back to top button