ब्रेकिंग
Gurdaspur Bus Accident: गुरदासपुर में अमृतसर-जम्मू टूरिस्ट बस पलटी; 2 यात्रियों की मौत, कई गाड़ियां ... Canada Spouse Visa Update: कनाडा स्पाउस वीजा नियमों में बड़ा बदलाव; SOWP के लिए अब IELTS पास करना हो... Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का टॉर्चर! माना एयरपोर्ट पर पारा 45 डिग्री पहुंचा, रायपुर ... Bilaspur Court Decision: बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कड़ी सजा; कोर्ट का बड... Bilaspur Cyber Crime: बिलासपुर में म्यूल अकाउंट का बड़ा भंडाफोड़; 5-10 हजार में छात्रों-मजदूरों के ब... Raipur Crime News: रायपुर के कमल विहार में होटल की व्हाट्सएप चैट वायरल; युवतियों के फोटो भेजकर सौदेब... Raipur Crime News: रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बड़ी ठगी; शादी का झांसा देकर युवती को लूटने वा... Janjgir Champa: जांजगीर में बीजेपी नेता पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य घोषित; एसपी ने ASI को किय... Jashpur NH 43 Accident: जशपुर में भीषण हादसा; बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक के हुए दो टुकड़े, गुस्साए... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में गूंजा 'जय श्रीराम'; रामकथा में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, जगद्गुर...
देश

मिसाइलों के नाम पर राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर भड़का पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने सोमवार को भारत के रक्षा मंत्री की उस टिप्पणी को ‘‘अनुचित और भड़काऊ’’ करार दिया जिसमें राजनाथ सिंह ने कहा था कि इस्लामाबाद ने अपनी मिसाइलों का नाम भारत पर आक्रमण करने वालों आक्रांताओं के नाम पर रखा है। वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में रविवार को ‘स्वर्णिम विजय पर्व’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान की मिसाइलों का नाम क्रूर आक्रमणकारियों – गौरी, गजनवी और अब्दाली के नाम पर रखा गया है जिन्होंने भारत पर आक्रमण किया था।

उन्होंने कहा था कि कोई पाकिस्तान सरकार को बताए कि इन आक्रमणकारियों द्वारा किए गए हमले का निशाना पाकिस्तान के भौगोलिक क्षेत्र में रहनेवाले लोग भी बने थे। उन्होंने कहा था कि दूसरी ओर, भारत ने अपनी मिसाइलों को ‘आकाश’, ‘पृथ्वी’ और ‘अग्नि’ नाम दिया है। सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने यहां कहा, ” पाकिस्तान 12 दिसंबर को नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम में भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा की गई अनुचित, अनावश्यक और भड़काऊ टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है।”

Related Articles

Back to top button