ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

भाजपा शासित प्रदेश के 12 सीएम और डिप्टी सीएम पहुंचेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन

चंदौली: देश के 12 भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जिले के मुगलसराय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पहुंचने वाले हैं।
यहां पर सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में बनाई गई स्मृतियों का अवलोकन करेंगे।

विशालकाय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। यहां पर भाजपा विधायक साधना सिंह सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करेंगी और पूरे स्मृति उपवन का अवलोकन भी कराने की जिम्मेदारी संगठन द्वारा उन्हीं को दी गई है।
भाजपा विधायक साधना सिंह ने सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। विधायक साधना सिंह ने कहा कि हमारे लिए और हमारे विधानसभा के लिए बहुत सौभाग्य का विषय है कि देश के 12 राज्यो के मुख्यमंत्री हमारे विधानसभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में आ रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें उनका स्वागत करने का मौका मिला।

बता दें कि 16 फरवरी 2020 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया और यहां पर सीएम योगी द्वारा बैठक भी ली गई थी।

यहां दीवार पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन की स्मृतियों को उकेरा गया है उनके चित्र बनाए गए हैं और उनके द्वारा देश के उत्थान के लिए दिए गए योगदान के बारे में बताए गए हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का नारा दिया था और यह कहा था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचेगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button