ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी के खिलाफ FIR, गुंडागर्दी और छेड़छाड़ के आरोप धमतरी के मगरलोड में धान उपार्जन में लापरवाही बरतने वाला खाद्य निरीक्षक निलंबित बार बालाओं का अश्लील डांस बीजेपी के लिए कला है तो ये उनकी संस्कृति है, छत्तीसगढ़ की नहीं: दीपक बैज छत्तीसगढ़ में जारी रहेंगे श्रम सुधार, श्रमिकों को मिली 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद: लखन लाल देव... जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में डॉ अखिल जैन देंगे व्याख्यान, 5 लाख किसानों को दे चुके हैं निशुल्क प्रश... बालोद में धान खरीदी को लेकर कांग्रेस नाराज, कलेक्टर से मिलकर दर्ज कराई शिकायत कोंडागांव में धान उठाव नहीं होने से किसान परेशान, नेशनल हाईवे पर लगाई गाड़ियां, सैकड़ों वाहन फंसे धान खरीदी केंद्र में हुई अनियमितता पर एक्शन, ऑपरेटर और समिति प्रबंधक बर्खास्त साध्वी हर्षा गंगा में डुबकी लगा मौनी अमावस्या पर फैशन मॉडल बन होंगी प्रकट, उतारेंगी भगवा चोला गांव की महिला को प्रेग्नेंसी से गंभीर खतरा, प्रोटोकॉल छोड़ हाल जानने पहुंचे सागर कलेक्टर
विदेश

तकनीक और आर्थिक जगत में UAE के साथ सहयोग बढ़ाएगा भारत

दुबई पहुंचे विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ अपने संबंध नए क्षेत्रों में विकसित करना चाहता है और ये क्षेत्र तकनीक और आर्थिक सहयोग के होंगे। विदेश सचिव यहां पर दो दिन के इंडिया ग्लोबल फोरम 2021 आयोजन में भाग लेने के लिए आए हैं।  भारतीय विदेश सचिव ने कहा- भारत, UAE और दुबई एक-दूसरे के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं। यह दुनिया का बहुध्रुवीय सहयोग है। हमारे बीच तेजी से सहयोग बढ़ रहा है। एक-दूसरे के हितों को पूरा करने की सोच विकसित हो रही है इसलिए हमारे संबंधों का भविष्य बहुत अच्छा है।

श्रृंगला ने कहा कि फाइनेंशियल टेक्नोलाजी में हम साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं। भारत इस क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर रहा है। श्रृंगला ने कहा कि हम सदियों पुराने व्यापार सहयोगी हैं। भारत के साथ खाड़ी देशों के बहुत पुराने रिश्ते हैं। UAE के साथ ऊर्जा क्षेत्र में हमारा सहयोग ऊंचाइयां छू रहा है। UAE ने भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के लिए निवेश किया है। इसके अतिरिक्त भी कई महत्वपूर्ण कंपनियों में UAE का निवेश है। यह प्रदर्शित करता है कि हमारा एक-दूसरे पर भरोसा कितना मजबूत है।

उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्टअप स्थापित हो रहे हैं और सफल हो रहे हैं। 2021 में स्थापित 42 स्टार्टअप ऐसे हैं जिन्होंने महज एक साल में प्रगति की तेज गति पकड़ ली है। उनकी एक साल की सफलता का प्रतिशत 20 रहा है। वे बहुत जल्द निवेशित धनराशि को दोगुना करने वाले हैं। इस तरह के स्टार्टअप के जरिये हमें विकास की गति तेज करनी है।

Related Articles

Back to top button