ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
देश

महाराष्ट्र-राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले, देशभर में 61 हुई कुल मरीजों की संख्या

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को देशभर में ओमिक्रोन के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। कल यानी मंगलवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 8 और दिल्ली में चार नए मामले सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि महाराष्ट्र में मिले आठ में से एक भी मरीज ने हाल फिलहाल किसी दूसरे देश की यात्रा नहीं की है।

महाराष्ट्र में तीन महिलाएं भी ओमिक्रोन से संक्रमित

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सात मामले मुंबई और एक मामला पालघर में मिला है। संक्रमितों में तीन महिलाएं और पांच पुरुष हैं। इनमें से सात लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तीन मरीजों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है, जबकि पांच में हल्के लक्षण हैं। दो मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पांच होम क्वारंटाइन में हैं

कहां कितने मामले?
महाराष्ट्र 28
राजस्थान 17
दिल्ली 6
गुजरात 4
कर्नाटक 3
आंध्र प्रदेश 1
केरल 1
चंडीगढ़ 1

कोरोना के 24 घंटे में इतने मामले

उधर, देशभर में कोरोना संक्रमण के 6,984 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 8,168 मरीज ठीक भी हुए हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण से इस दौरान 247 लोगों की जान भी गई है। देश में अभी एक्टिव मामलों की संख्या 87,562 है। अब तक तीन करोड़ 41 लाख 46 हजार 931 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि कुल 4 लाख 76 हजार 135 लोगों की मौत भी हुई है

77 देशों में ओमिक्रोन के मामले

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि अब तक 77 देशों में ओमिक्रोन अपनी दस्तक दे चुका है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अढानम घेब्रेयेसस ने कहा कि 77 देशों ने अबतक ओमिक्रोन के मामलों की सूचना दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन के इससे भी अधिक देशों में इसके मामले हैं। अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। ओमिक्रोन जितनी तेजी से फैल रहा है, उस तेजी से अभी तक कोई स्ट्रैन नहीं फैला है।

Related Articles

Back to top button