ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फायदा, क्या है रोहित शर्मा और विराट कोहली का हाल

ढाका। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुशाने आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में दो पायदान की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं और इसी के साथ ही टीम के अपने साथी स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, एशेज के पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड को भी काफी फायदा हुआ है। रोहित शर्मा पांचवें जबकि विराट कोहली छठे स्थान पर हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की रैंकिंग में सुधार जारी है। अब वह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अफरीदी ने आस्ट्रेलियाई तेज जोश हेजलवुड और ब्लैक कैप्स के तेज गेंदबाज टिम साउथी को पछाड़ते हुए दो स्थान की बढ़त हासिल की है। अफरीदी के हमवतन हसन अली ने भी शीर्ष-10 में जगह बना ली है।

वहीं, नए आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने गाबा में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट के प्रदर्शन के बाद अपनी नंबर एक गेंदबाजी रैंकिंग बरकरार रखी। लाबुशाने पहले एशेज टेस्ट के बाद चौथे स्थान से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस कामयाबी से उन्होंने स्मिथ और विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है, जिनको एक-एक स्थान का नुकसान हुआ। गाबा में शतक लगाने वाले हेड ने 16 स्थानों की छलांग लगाई है, जिससे वह शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। वह वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकाक के साथ 10वें स्थान पर हैं।

टी-20 में बाबर को नुकसान :

दूसरी तरफ टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भी कुछ बड़े बदलाव देखे गए, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शार्ष स्थान गंवा दिया है। बाबर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों में रन नहीं बनाए थे। वह इंग्लैंड के डेविड मलान और दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करैम से नीचे खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में शादाब खान ने पांच स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष-10 में जगह बना ली है। कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में तीन विकेट लेकर नौवां स्थान प्राप्त किया है।

Related Articles

Back to top button