ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
खेल

मयंक अग्रवाल के साथ कौन करेगा ओपनिंग, ये तीन बल्लेबाज ले सकते हैं रोहित शर्मा की जगह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट उप कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह तीन मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। रोहित के चोटिल होकर ऐसे बाहर होने से बाद अब ओपनिंग में उनकी जगह मयंक अग्रवाल के साथ कौन उतरेगा इसको लेकर भी नाम सामने आ रहे हैं। तीन बल्लेबाज हैं जिनको साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में पारी की शुरुआत करने उतारा जा सकता है।

टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा आसान नहीं होने वाला है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में जीत हासिल कर विदेशी सरजमीं पर अपने प्रदर्शन को बेहतर करना चाहेगी। रोहित के चोटिल होने के बाद फार्म में लौटे मयंक के साथ जोड़ीदार के नाम पर चर्चा हो रही है। पारी की शुरुआत करने के लिए नाम इसलिए भी सामने आ रहे हैं क्योंकि शुभमन गिल भी टीम में नहीं हैं। केएल राहुल सबसे बड़े दावेदार हैं जबकि प्रियांक पांचाल और हनुमा विहारी को भी मौका मिल सकता है।

केएल राहुल

लिस्ट में सबसे पहला नाम केएल का है जो इससे पहले चोट की वजह से न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं खेल पाए थे। टेस्ट में वापसी करने के बाद उन्होंने शानदार शतक जमाया था। इंग्लैंड के खिलाफ लाड्स टेस्ट में उन्होंने 129 रन की पारी खेलकर वापसी की थी। ओवल में खेले गए आखिरी मैच में 46 रन बनाए थे।

प्रियांक पांचाल

रोहित के चोटिल होने के बाद इंडिया ए की कमान संभालते हुए साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंचे प्रियांक पांचाल को टेस्ट टीम में जगह दी गई। चयनकर्ताओं ने उनको रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। कप्तान और कोच प्रमुख ओपनर के साथ जाना चाहें तो इस बल्लेबाज को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है।

हनुमा विहारी

भारतीय टीम के ओपनर के तौर पर आस्ट्रेलिया में उतर चुके हनुमा भी टीम में जगह बना सकते हैं। ओपनर के तौर पर वह टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का माद्दा रखते हैं। टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हनुमा को मौका दिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button