ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
टेक्नोलॉजी

ओप्पो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली। Oppo Find N Launch:  ओप्पो (Oppo) का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ओप्पो फाइंड एन (Oppo Find N) लॉन्च हो गया है। इसे सालाना आयोजित होने वाले इनो डे 2021 (INNO DAY 2021) इवेंट में पेश किया गया है। Oppo की तरफ से फोन की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन चीन में Oppo Find N की कीमत का खुलासा हो गया है।

कीमत

  1. 8 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज – 7699 युआन (करीब 92,000 रुपये)
  2. 12 जीबी रैम 512 जीबी स्टोरेज – 8999 युआन (करीब 1,07,570 रुपये)

स्पेसिफिकेशन्स 

Oppo Find N स्मार्टफोन में 7.1 इंच WQHD+ का इंटरनल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1920/1792 पिक्सल है। यह 120Hz E5 LTPO एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही 5.49 इंच की एक्सटरनल एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 1972/988 पिक्सल है।

कैमरा 

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP सोनी आईएमएक्स 766 है। इसके अलावा 16MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 13MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फोन के इंटरल और एक्सटरनल दोनों में सेल्फी कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर 

Oppo Find N स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 (Qualcomm Snapdragon 888) चिपसेट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 12 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम और 512 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

बैटरी

Oppo Find N स्मार्टफोन को 4,500mAh बड़ी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह 33W सुपरवूक फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन को 30 मिनट में 55 प्रतिशत और 70 मिनट में 100 फीसदी चार्ज किया जा सकेगा। यह 15W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

OPPO Find N में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो पावर बटन के साथ इनबिल्ट है। इसमें ड्यूल स्पीकर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलता है। फोन का वजन 275 ग्राम है।

Related Articles

Back to top button