ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

शेयर बाजार तीसरे दिन भी गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों में सबसे ज्‍यादा नुकसान

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच प्रमुख इंडेक्स इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी में गिरावट के कारण इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स बुधवार को 329 अंक गिर गया। 30 शेयरों वाला सूचकांक 329.06 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,788.03 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 103.50 अंक या 0.60 फीसदी गिरकर 17,221.40 पर बंद हुआ।

बजाज फाइनेंस सेंसेक्स के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ शीर्ष स्थान पर रहा। इसके बाद बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, आईटीसी और टीसीएस रहे। दूसरी ओर, सन फार्मा, कोटक बैंक, एमएंडएम, मारुति और एलएंडटी लाभ पाने वालों में से थे। विश्लेषकों के अनुसार, कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी फंडों के निकाले जाने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है।

इससे पहले शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 166 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ था। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलांयस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और कोटक बैंक में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया। बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 166.33 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,117.09 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.35 अंक यानी 0.25 प्रतिशत टूटकर 17,324.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में आईटीसी रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया और डॉ. रेड्डीज शामिल हैं।

कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च की वरिष्ठ शोध विश्लेषक लिखिता चेपा ने कहा कि एशिया के अन्य बाजारों में नकारात्मक धारणा का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोविड-19 के नये स्वरूप आमीक्रोन को लेकर बयान तथा फेडरल रिजर्व की इस सप्ताह होने वाली बैठक को देखते हुए निवेशकों में थोड़ी चिंता है।

Related Articles

Back to top button