ब्रेकिंग
बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले भोपाल में दुखद हादसा: ड्यूटी के बाद सुबह चाय पीते ही गिरा सब इंस्पेक्टर, हार्ट अटैक से निधन मध्य प्रदेश में गोवंश संवर्धन: 1,000 नई गोशालाएं शुरू, गोवंश के अवैध परिवहन पर सख्त कानून लागू नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी अष्टधातु की तोप: राजस्थान के बीहड़ों में मेटल डिटेक्टर से तलाश इंदौर के अस्पतालों में दूषित पेयजल से हड़कंप: चाचा नेहरू और जिला अस्पताल में बैक्टीरिया की पुष्टि, H...
देश

किसानों के नाम PM मोदी का संबोधन, बोले- कृषि के साथ हमारे त्योहार जुड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्राकृतिक खेती , खाद्य प्रसंस्करण (natural farming, food processing) और कृषि आधारित ऊर्जा विषय (agriculture based energy) पर तीन दिन के एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गुजरात के आणंद में आयोजित यह सम्मेलन आज शुरू हो रहा है और तीन दिन चलेगा। पीएम मोदी सम्मेलन को वीडिया लिंक के माध्यम से 11 बजे संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में शून्य बजट वाली प्राकृतिक खेती, कृषि क्षेत्र के कायाकल्प में प्रौद्योगिकी की भूमिका और कृषि आधारित स्वच्छ ऊर्जा जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इस सम्मेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे। शाह ने एक संदेश में कहा कि भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए आज एक विशेष दिन है, जब पीएम मोदी ‘प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ के समापन सत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों के साथ संवाद करेंगे। आप सभी इस कार्यक्रम को अवश्य सुनें। दिनांक: 16 दिसंबर समय: सुबह 11 बजे।” सम्मेलन स्थल पर पांच हजार किसानों के उपस्थित रहने की व्यवस्था है। इसके अलावा वीडियो लिंक से देश भर के हजारों की संख्या में किसान जुड़ेगें।

Related Articles

Back to top button