ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
खेल

भारतीय क्रिकेट में खराब दौर की आहट, विराट कोहली के बयान से BCCI है नाराज

नई दिल्ली। विराट कोहली, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली.. ये हस्तियां भारतीय टेस्ट टीम की कप्तान, वनडे व टी-20 टीम की कप्तान और बीसीसीआइ अध्यक्ष हैं लेकिन इनके रहते जो हो रहा है वह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खराब है। विराट की बुधवार की प्रेस कांफ्रेंस ने चीजों को और पेचीदा व खतरनाक स्थिति में पहुंचा दिया है। आने वाले समय में आपको इसके काफी खतरनाक परिणाम देखने को मिल सकते हैं

बीसीसीआइ के पदाधिकारी ने दैनिक जागरण ने कहा कि विराट ने जिस तरह बोला है उससे बीसीसीआइ बेहद नाराज है। उनके कई तथ्य सहीं नहीं हैं। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस को रद किया गया क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि आधिकारिक तौर पर बीसीसीआइ बनाम विराट या चयनकर्ता बनाम विराट दिखाई दे लेकिन इतना कह सकता हूं कि बोर्ड में जो एक-आध लोग विराट का पक्ष लेने वाले थे वह भी नाराज हैं। आने वाले समय में सबको इसका असर देखने को मिलेगा। सारा काम करीने से होगा।

बुधवार को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले विराट ने वर्चुअल प्रेस कान्फ्रेंस में बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली को झुठा साबित कर दिया। कोहली ने साफ कहा कि उनको बीसीसीआइ की तरफ से वनडे कप्तानी से हटाए जाने से पहले किसी ने संपर्क नहीं किया। वहीं गांगुली ने रोहित शर्मा को वनडे कप्तान बनाए जाने के बाद कहा था कि चयनकर्ताओं ने उनसे बात की थी और फिर यह फैसला लिया गया।

मुझे डेढ़ घंटे पहले बताया गया कि मैं वनडे कप्तान नहीं हूं :

विराट ने कहा कि आठ दिसंबर को टेस्ट सीरीज के लिए चयन बैठक से डेढ़ घंटे पहले मेरे साथ संपर्क किया गया और इससे पहले टी-20 कप्तानी को लेकर मेरे फैसले के बाद से मेरे साथ कोई बात नहीं हुई। मुख्य चयनकर्ता ने टेस्ट टीम पर चर्चा की जिस पर हम दोनों सहमत थे। बात खत्म करने से पहले मुझे बताया गया कि पांचों चयनकर्ताओं ने फैसला किया है कि मैं वनडे कप्तान नहीं रहूंगा जिस पर मैंने कहा ‘ठीक है, कोई बात नहीं’।

Related Articles

Back to top button