ब्रेकिंग
Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर...
खेल

क्या रवींद्र जडेजा लेने वाले हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, जानिए क्या है असली सच्चाई

नई दिल्ली। गुरुवार 16 दिसंबर की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर रवाना हुई है। इस टीम का हिस्सा आलराउंडर रवींद्र जडेजा नहीं हैं, जो इस समय अपने करियर के पीक पर हैं। रवींद्र जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चोट लगी थी और वे दूसरे टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। अभी भी वे इस इंजरी से उबर रहे हैं, लेकिन इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया कि अपने सीमित ओवरों के करियर को लंबा खींचने के कारण रवींद्र जडेजा को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ सकता है, क्योंकि उनके घुटने में गंभीर चोट है।

कई दिनों तक रवींद्र जडेजा के टेस्ट क्रिकेट संन्यास की खबरों ने महफिल लूटी, लेकिन असली सच्चाई खुद रवींद्र जडेजा ने बयां की है। रवींद्र जडेजा ने ये भी कहा है कि उनके संन्यास की खबर अफवाह मात्र है। रवींद्र जडेजा ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए और सारी सच्चाई सार्वजनिक कर दी। अभी तक सूत्रों के हवालों से खबरें थीं कि वे संन्यास ले सकते हैं, लेकिन जडेजा ने एक ट्वीट में लिखा है, “झूठे दोस्त अफवाहों पर भरोसा करते हैं और सच्चे दोस्त आप में भरोसा करते हैं।” इससे साफ हो गया है कि संन्यास की खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं। एक और ट्वीट में ये बात पूरी तरह से पानी की तरह साफ हो गई है।

बैटिंग आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी टेस्ट जर्सी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “अभी बहुत दूर तक जाना है।” जडेजा ने इस कैप्शन के साथ ये स्पष्ट कर दिया है कि वे लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले हैं। रवींद्र जडेजा इस समय भारत की तीनों प्रारूपों की टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। यहां तक कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने उन्हें महेंद्र सिंह धौनी से ज्यादा की कीमत में रिटेन किया है। जडेजा को रिटेन करने के लिए सीएसके ने 16 करोड़ रुपये अपने पर्स से खर्च किए हैं।

Related Articles

Back to top button