ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
खेल

बदल गया जियो का सस्ता प्लान, यूजर्स को मिलेगी ये मुफ्त सुविधा

नई दिल्ली। जियो ने अपने 119 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। जिससे ग्राहकों को मुफ्त में 300 SMS की सुविधा मिलेगी, जो पहले तक नहीं ऑफर की जा रही थी। जियो का यह प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी ऑफर की जा रही है। बता दें कि 119 रुपये वाला प्लान जियो का सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान है, जिसमें वॉइस कॉलिंग, मैसेजिंग के साथ डेटा की सुविधा मिलती है।

जियो यूजर्स को मिलेंगी ये मुफ्त सुविधाएं 

TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक जियो का 119 रुपये वाला प्लान पुराने 98 रुपये वाले प्लान का अपग्रेडेड वर्जन है। जिसमें 300 SMS के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही थी। लेकिन इस प्लान को पिछले साल मई में बंद कर दिया गया था। फिर दोबारा इस प्लान को डेली 1.5 जीबी डेटा के साथ पेश किया गया है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। लेकिन वैलिडिटी घटाकर 14 दिन कर दिया गया है। लेकिन शुरुआत में जियो के 119 रुपये वाले प्लान में मुफ्त 300 SMS की सुविधा नहीं दी जा रही थी। हालांकि कंपनी ने बाद में प्लान में संशोधन करके 300 SMS की सुविधा जोड़ी गई है।

जियो ने नहीं दी कोई जानकारी 

हालांकि जियो के 119 रुपये वाले प्लान में बदलाव को लेकर जियो की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन वेबसाइट पर डिटेल मौजूद है। जियो का 119 रुपये वाले प्लन में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड की सुविधा मिलती है। बता दें कि जियो की तरफ से हाल ही में अपने प्री-पेड टैरिफ प्लान में इजाफा किया है। कंपनी ने प्लान की कीमत में 21 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है।

Related Articles

Back to top button