ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

सरकारी भूमि पर कब्जों को हटाने की मांग, प्रशासन से लगाई गुहार

कठुआ  : जराई क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जाने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। इसीपर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने एक प्रतिनिधिमंडल के तौर पर जिला प्रशासन से मुलाकात की। स्थानीय अराधना अंदोत्रा सहित अन्य ने कहा कि क्षेत्र में सरकारी घास चराई, तालाब आदि की जमीन भी है। सरकारी जमीन की निशानदेही करनी चाहिए ताकि सभी को पता चल सके कि कहां कहां सरकारी जमीनें हैं। कई स्थानों पर अतिक्रमण के चलते सरकारी रास्ते भी बंद किए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि कब्रिस्थान, शमशान घाट को जाने वाले मार्गों पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अन्य कई स्थानों पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर निर्माण कार्य लोगों ने रखवा रखे हैं। वे मांग करते हैं कि प्रशासनिक अधिकारी इसपर कार्रवाई करें।

Related Articles

Back to top button