ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

मोबाइल से ऑनलाइन क्लास कर रहा था बच्चा, अचानक फट गया फोन और फिर जो हुआ किसी ने नहीं सोचा था

कोरोना के दुनिया में आने के बाद से ज्यादातर बच्चों की क्लास ऑनलाइन ही चलने लगी है। अब जो घटना सामने आई है, वो दहला देने वाली है। दरअसल मध्य प्रदेश के सतना जिले में ऑनलाइन कक्षा के दौरान मोबाइल फोन फटने से 15 वर्षीय छात्र घायल हो गया। नागौद पुलिस थाने के निरीक्षक आरपी मिश्रा ने फोन पर बताया कि यह घटना सतना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर चंदकुइया गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को हुई।

उन्होंने कहा कि कक्षा आठवीं का छात्र रामप्रकाश भदौरिया अपने घर से ऑनलाइन कक्षा में शामिल हुआ था और इसी दौरान फोन फट गया,जिससे उसके जबड़े में चोटें आई हैं। मिश्रा ने कहा कि छात्र को तुरंत सतना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई तब वह अपने घर पर अकेला था और उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए थे,लेकिन धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि रामप्रकाश के पड़ोसी उसकी मदद के लिए दौड़ते हुए पहुंचे।

Related Articles

Back to top button