ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
खेल

Metro Brands के IPO का आज हो सकता है अलॉटमेंट, जानिए क्‍या है चेक करने का आसान प्रोसेस

नई दिल्‍ली। दिग्‍गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की हिस्‍सेदारी वाली कंपनी Metro Brands के शेयर अलॉटमेंट की घोषणा आज हो सकती है। मेट्रो ब्रांड्स आईपीओ में निवेश करने वाले बीएसई की वेबसाइट या आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना स्‍टेटस जान सकते हैं। इस सार्वजनिक पेशकश का आधिकारिक रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम प्राइवेट लिमिटेड है।

10 दिसंबर से 14 दिसंबर 2021 तक 3 दिनों तक खुले IPO में 1,367.51 करोड़ रुपये का इश्यू 3.64 गुना सब्सक्राइब हुआ। राकेश झुनझुनवाला की हिस्‍सेदारी वाली इस कंपनी के इश्यू के रिटेल हिस्से को 1.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि QIB कैटेगरी में इसे 8.49 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

कैसे चेक करें शेयर अलॉटमेंट

निवेशक bseindia.com या linkintime.co.in पर लॉग इन करके अपने आईपीओ आवेदन की स्थिति जान सकते हैं। निवेशक सीधे bseindia.com / investors / appli_check.aspx या linkintime.co.in / MIPO / Ipoallotment.html पर भी लॉग इन कर सकते हैं।

इस तरीके से पता चलेगा शेयर आए या नहीं

1] डायरेक्ट लिंक इनटाइम के लिंक पर लॉग इन करें — linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html

2] मेट्रो ब्रांड आईपीओ का चयन करें

3] पैन दर्ज करें

4] ‘खोज’ विकल्प पर क्लिक करें।

5] आपके मेट्रो ब्रांड्स के आईपीओ आवेदन की स्थिति कंप्यूटर मॉनीटर या आपके स्मार्टफ़ोन स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।

BSE वेबसाइट

अगर कोई निवेशक बीएसई की वेबसाइट पर अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जांचना चाहता है, तो वे सीधे बीएसई लिंक – bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग इन करें।

इसके बाद bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग इन करें।

मेट्रो ब्रांड आईपीओ का चयन करें।

अपना मेट्रो ब्रांड आईपीओ आवेदन संख्या दर्ज करें।

पैन दर्ज करें।

‘मैं रोबोट नहीं हूं’ पर क्लिक करें।

‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

मॉनीटर या आपके स्मार्टफ़ोन स्क्रीन पर स्थिति उपलब्ध हो जाएगी।

सुप्रिया लाइफलाइंस का आईपीओ

दूसरी तरफ सुप्रिया लाइफसाइंस लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गुरुवार को खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पूर्ण अभिदान मिल गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत पेश किए गए 1,45,28,299 शेयरों के मुकाबले 3,38,75,982 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जिसका मतलब है कि इसे 2.33 गुना ज्यादा अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 11.84 गुना ज्यादा अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी के लिए 66 प्रतिशत अभिदान मिला।

Related Articles

Back to top button