ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मनोरंजन

निक जोनस की बीवी लिखे जाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, पूछा- यह औरतों के साथ ही क्यों होता है?

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। उन्हें अब एक ग्लोबल सेलेब्रिटी के तौर पर जाना जाता है। प्रियंका इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शंस के प्रमोशन में जुटी हैं, जो भारत में भी 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अमेरिकी पब्लिकेशंस और वेबसाइट्स में प्रिंयका के प्रमोशंस की खबरें छप रही हैं। ऐसी ही एक खबर पर प्रियंका को गुस्सा आ गया। इसके बारे में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट लिखकर बताया। दरअसल, एक रिपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा का परिचय ‘निक जोनस की पत्नी’ लिखा गया था, जिसकी वजह से प्रियंका भड़कीं।

प्रियंका का कहना है कि इतना कुछ हासिल करने के बाद उनकी पहचान निक जोनस की पत्नी के रूप में सीमित कर दी गयी। प्रियंका ने इस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा-  बहुत ही दिलचस्प है कि मैं दुनिया की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक का प्रमोशन कर रही हूं और मुझे फिर भी वाइफ ऑफ… कहकर बुलाया जाता है। प्रियंका ने आगे लिखा कि कृपया, जवाब दीजिए कि औरतों के साथ आज भी ऐसा क्यों होता है? क्या मुझे अपने बायो में आईएमडीबी लिंक जोड़कर रखना चाहिए?

jagran

प्रियंका ने इस पोस्ट में निक जोनस को भी टैग किया है। बता दें, अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस प्रियंका से दस साल छोटे हैं। दोनों की शादी 1-2 दिसम्बर को 2018 में हुई थी। प्रियंका तब तक हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी थीं। प्रियंका ने ग्लोबल नागरिक के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री और सोशल सर्किल में काफी काम किया है। वो एक निर्माता और उद्यमी भी हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना भारतीय व्यंजनों का रेस्तरां सोना भी शुरू किया है।

प्रियंका ने 2017 की फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था और ड्वेन जॉनसन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इसके बाद अ किड लाइक जेक, इज इंट इट रोमांटिक, वी कैन बी हीरोज और द वाइट टाइगर जैसी फिल्मों में वो अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं। ऐसे में प्रियंका को निक जोनस की पत्नी लिखा जाना उन्हें अखरना ही था। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स से जोनस सरनेम भी हटा दिया है।

Related Articles

Back to top button