ब्रेकिंग
हजारीबाग में पत्रकारों का एक दिवसीय धरना, नगर निगम अधिकारियों के अभद्र व्यवहार के खिलाफ फूटा गुस्सा झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देना हुआ महंगा, जैक ने बढ़ाया 120 रुपये परीक्षा शुल्क रांची में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, नगर निगम ने शहर के 74 घाटों और कृत्रिम तालाबों को किया तैयार झारखंड एसएलबीसी की बैठक में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना पर जोर, बैंकों को 30 दिन में सूचीबद्ध होने का... जमशेदपुर में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान— आजादी के बाद 50 वर्षों तक हुई जनजातीय समाज की उपे... बलरामपुर-रामानुजगंज में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कोरिया-बस्तर और सुकमा में वेतन रोका और निल... छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और स्मृत... महादेव सट्टा ऐप घोटाला: प्रमोटर सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, 6000 करोड़ के महाघोटाले में बड़ा... बलौदा बाजार के सकरी बाईपास पर ड्राइवरों का उग्र प्रदर्शन, चक्काजाम से यातायात ठप— जूते-चप्पलों की मा...
देश

2019 में मोदी सरकार की जबरदस्त वापसी, इन कारणों से हारी कांग्रेस

नई दिल्ली: भाजपा की जबरदस्त जीत के आगे देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस बार कहीं टिक नहीं पाई है और वह 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। कांग्रेस की करारी पराजय से साफ है कि जनता ने उसकी ‘न्याय’ योजना को पूरी तरह खारिज कर दिया है। आजादी के बाद पहली बार पूर्ण बहुमत से किसी गैर-कांग्रेसी सरकार की वापसी हुई है। मोदी की लोकप्रियता और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संगठन कौशल की मदद से भाजपा ने पहली बार लोकसभा में 300 के आंकड़े को पार किया है। जहां एन.डी.ए. को 349 सीटें मिली हैं, वहीं यू.पी.ए. को 93 सीटें मिलीं और अन्य को 100 सीटें मिलीं। भाजपा ने 2014 की तरह ही इस बार भी पश्चिम और उत्तर भारत में एकतरफा जीत दर्ज की।

क्यों हुई राजग की प्रचंड जीत

  • पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत नेता की छवि
  •  मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं त्र् बालाकोट एयरस्ट्राइक व राष्ट्रवाद का मुद्दा
  • बेहतरीन चुनावी प्रबंधन व समर्पित कार्यकर्त्ताओं की फौज
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति
  • मोदी की छवि से प्रभावित हो सभी धर्म-जाति के लोगों का मोदी के पक्ष में वोट करना

यू.पी.ए. की हार के प्रमुख कारण

  •  घोषणा पत्र में सैनिकों की संख्या में कटौती व देशद्रोह की धारा हटाने का ऐलान
  • आवश्यकता से ज्यादा मोदी की आलोचना व उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल
  • विपक्ष के पास मोदी और शाह जैसे करिश्माई नेताओं का न होना
  • जमीनी स्तर पर सांगठनिक ढांचे का कमजोर होना
  • राहुल जनता को मोदी की तुलना में बेहतर शासन का ब्ल्यू प्रिंट नहीं दे सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button