ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर स्थित श्रीनगर के हरवन एरिया में रविवार सुबह सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच एनकाउंटर की खबर मिली। इसमें सुरक्षा बलों ने एक अज्ञात आतंकी को ढेर कर दिया।  कश्मीर जोन पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकारी ट्वीट कर दी।

बता दें कि सर्च आपरेशन जारी है। आगे की विवरण प्रतीक्षारत है।

आतंकी, अलगाववादी और टेरर फंडिंग मामलों में होगी पूछताछ

जम्मू-कश्मीर में आतंकी-राजनीतिक गठजोड़ और टेरर फंडिंग के नेटवर्क को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला विकास परिषद गांदरबल के उपाध्यक्ष बिलाल अहमद को पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पूर्व एनआइए पीडीपी के वहीद परा से भी पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल परा जेल में हैं। जानकारी के अनुसार, एनआइए ने शनिवार सुबह ही जिला गांदरबल में पीडीपी के वरिष्ठ नेता और डीडीसी गांदरबल के उपाध्यक्ष बिलाल अहमद को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। उन्हें 23 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित एनआइए मुख्यालय में हाजिर होने के लिए कहा गया है। हालांकि बिलाल अहमद ने एनआइए के नोटिस पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है, लेकिन संबधित सूत्रों ने बताया कि उनसे आतंकी, अलगाववादी और टेरर फंडिंग से जुड़े मामलों में पूछताछ होनी है। एनआइए ने बीते कुछ महीनों में घाटी में करीब 60 संदिग्ध तत्वों को आतंकी गतिविधियों के संबंध में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इन्हीं लोगों से पूछताछ के दौरान बिलाल अहमद का नाम भी सामने आया है। एनआइए ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजने से पूर्व उनके बारे में छानबीन भी की है।

पठानकोट हमले के बाद 23 एयर बेस पर स्मार्ट फेंसिंग को मंजूरी

पठानकोट हमले के बाद केंद्र सरकार ने 23 एयर बेस पर स्मार्ट पावर फेंसिंग को मंजूरी दी है। इस फेंसिंग को एकीकृत परिधि सुरक्षा प्रणाली (आइपीएसएस) के नाम से जाना जाता है। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशभर में 23 एयर बेस पर यह प्रणाली लगाने के लिए वायु सेना ने भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है

Related Articles

Back to top button