ब्रेकिंग
मुंबई में कचरे और गंदगी पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: BMC को लगाई कड़ी फटकार, अवमानना की दी चेतावनी यूपी में 'मिशन हैट्रिक' की तैयारी में जुटी बीजेपी: 18,900 कमजोर बूथों पर शुरू हुआ महामंथन Weather Update Today: मॉनसून की विदाई में होगी देरी! दिल्ली, यूपी और एमपी में जोरदार बारिश की चेतावन... HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG...
देश

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना, बोले इनके लिए परिवार ही देश

आगरा। जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ और जनसभा को संबोधित करने के लिए मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरूआत यमुना मैया, भारत माता और गौमाता के जयकारे लगाकर की। उन्होंने कहा कि जनविश्वास यात्रा के शुभारंभ पर आया हूं। सबसे पहले बिहारी लाल की भूमि को नमन। पहले जन्मभूमि का आशीर्वाद लेने के बाद आया हूं। 19 दिन बाद 19 दिसम्बर को आया हूं। आज की तिथि महत्वपूर्ण है। 1927 में देश की स्वाधिनताके लिए बलिदान देने वाले को फांसी दी गयी। विश्वास है कृष्ण की धरती से यात्रा कर रहा हूं। यहां के पूज्य संतों के आशीर्वाद से कुम्भ करने का अवसर मिला। तब भी आया यहां हूं। ये वही धरती है जहां का कण− कण पूज्य है।

जनसभा में जाने से पूर्व श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजन करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले कि कोसी का दंगा कोई भूला नहीं है। जवाहर बाग में क्या होता था। आप याद करिये। पौने पांच वर्ष में कोई दंगा नही हुआ। जो व्यापारी भगाये गए वो वापस आये। आज कोई व्यापारी या हिन्दू पलायन नहीं करता। पलायन माफिया का हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़े एक्प्रेस वे का शिलान्यास किया। पीएम ने कहा गंगा एक्सप्रेस वे प्रदेश के विकास की नींव बनेगा। जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता वो कह रहे हैं। कांग्रेस, बसपा और सपा के लिये परिवार ही देश है। वो विकास के मॉडल को स्वीकार नही कर सकते। जब मथुरा वृन्दावन नगर निगम बना उन्हें अच्छा नहीं लगा। पीएम मोदी फ्री वैक्सीन देते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। प्रदेश का अच्छा वातावरण अच्छा नही लगता। गरीब की योजना पर डकैती उन्हें अच्छी लगती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सबका साथ सबका विकास ही राम राज्य है। एक गरीब को सुरक्षा का वातावरण भाजपा ने दिया। हमने कहा आतंकवाद मिटायेंगे। 370 धारा हटाई। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना तैयार की। पिछले चुनाव में में प्रचार करने आया था। भव्य राम लला मनादिर का मार्ग बना। पांच हजार वर्ष पहले कंस के अत्याचार पर कृष्ण आये थे। मां विंदयवासिनी में भव्य धाम बन रहा है। यही नहीं 13 दिसम्बर को काशी में सबने देखा। आज भव्य धाम बनकर तैयार है। महादेव की पूजा के बाद श्रमिकों का सम्मान किया। दुनिया के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया। पार्टी ने सोच समझ कर मुझे वृन्दावन भेजा है। भेद भाव किसी के साथ नही किया। सबका साथ सबका विकास। फ्री में राशन दे रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के साथ राशन दो दो बार मिल रहा है। दाल और खाद्य तेल भी दिए जा रहे हैं। कल देखा इनकम टैक्स के छापे पड़े। सपा को पीड़ा हो रही है। तीर्थ स्थल सपा में बना। क्या सपा बसपा अयोध्या धाम बनाते। जब किसी लायक नहीं तो क्या सत्ता में स्थान देना चाहिए। इसके साथ ही सीएम ने अपना संबोधन समाप्त कर दिया।

मथुरा में जनसभा में हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर वृंदावन में बने हेलीपैड पर पहुंचा था। जहां ऊर्जामंत्री श्री कांत शर्मा, दुग्धविकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत कई विधायको ने उनका स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद काफिला मथुरा के लिये रवाना हो गया। जनसभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री अचानक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंच गए। यहां भागवत भवन, गर्भ गृह के दर्शन किये। प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन का कार्यक्रम नहीं था।

वृंदावन में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला।

योगी आदित्यनाथ सीएम रहते हुए अब तक पांच बार जन्मस्थान आ चुके हैं। उधर मथुरा में कार्यक्रम का आरंभ केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने अपने संबोधन से किया है।

मथुरा में जनसभा में अपने सीएम को सुनने के लिए मौजूद भीड़। 

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि विश्वास हासिल है और उसको कायम करना है। पिछले चुनाव में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन हार गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button