ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

दिल्ली की हवा में सुधार, निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर लगी रोक हटी…ट्रकों को भी एंट्री की इजाजत

दिल्ली-NCR की हवा में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (caqm) ने निर्माण और विध्वंस गतिविधियों (construction and demolition activities) पर पाबंदियां सोमवार को हटा दीं। केंद्रीय वायु गुणवत्ता समिति ने शुक्रवार को दिल्ली-NCR में छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान तत्काल प्रभाव से फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। उसने यह भी कहा था कि पांचवीं क्लास तक के छात्रों के लिए स्कूल 27 दिसंबर से खोले जा सकते हैं।

समिति ने सोमवार को ट्वीट किया कि वायु गुणवत्ता में सुधार और मौसम विज्ञान संबंधी पूर्वानुमान को देखते हुए caqm ने एनसीआर में निर्माण गतिविधियों को बहाल करने तथा दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश को तत्काल प्रभाव से अनुमति दे दी है। बता दें कि दिल्ली में ठंड बढ़ने और शीत लहर चलने से हवा में काफी सुधार हुआ है। सोमवार को तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो अभी तक इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। भारतीय मौसम विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों और इसके कारण मंगलवार रात से सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं के मंद होने से न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा।

Related Articles

Back to top button