ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मनोरंजन

कंगना रनोट की फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, अब इस दिन आएगी फिल्म

नई दिल्ली। एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर देश के समसमायिक मुद्दों पर अपनी राय भी व्यक्त करती रहती हैं। साथ ही अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। अब खबरें आ रही हैं कि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म धाकड़ की रिलीज डेट को एक बार फिर से पोस्टपोन कर दिया है।

बदली धाकड़ की रिलीज डेट

पिंकवाली की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनोट की फिल्म धाकड़ की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट को एक महीने आगे बढ़ा दिया गया है। ये फिल्म 8 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब धाकड़ 20 मई, 2022 में रिलीज होगी।

आपको बता दें कि कंगना की ये फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 और लाल सिंह चड्ढा से एक हफ्ते पहले रिलीज होने वाली थी। तो फिल्म निर्माताओं को उम्मीद थी कि फिल्म को उतने दर्शक नही मिलेंगे। जितने मिलने चाहिए। लेकिन फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करने के पीछे की वजहों का खुलासा नही किया है।

एजेंट अग्नि के किरदार में आएंगी नजर

इस फिल्म में कंगना रनोट एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कंगना धमाकेदार एक्शन करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में अर्जुन रामपाल रुदवीर के किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन और कंगना के अलावा दिव्या दत्ता भी अहम रोल प्ले कर रही हैं।

कंगना रनोट की आने वाली फिल्में

बात अगर कंगना के वर्कफ्रंट की करें तो वो बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही सर्वेश मारवा के निर्देशन में बनी फिल्म तेजस में नजर आने वाली हैं इस फिल्म में कंगना एक भारतीय वायु सेना के आधिकारी के मुख्य किरदार में नजर आएगी। इस फिल्म का निर्माण आरएसवीपी मूवीस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है। इसके अलावा कंगना रनोट सीता, धाकड़ और इमली में भी लीड किरदार में नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button