ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
विदेश

पाकिस्तान के विज्ञान मंत्री शिबली फराज की कार पर हमला, बाल-बाल बचे, एक घायल

इस्लामाबाद। रविवार को पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री शिबली फराज एक हमले में बाल-बाल बचे। मंत्री ने ट्विट करते हुए बताया कि वह रविवार को स्थानीय निकाय चुनाव के चलते कोहाट जिले में गए हुए थे। पाकिस्तान के अखबार डान की रिपोर्ट के अनुसार कोहाट जिले से लौटते हुए उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र के दर्रा आदम खेल में लोगों के हुजूम ने मंत्री की गाड़ी को घेर लिया और उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि मंत्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि इस घटना में गाड़ी का चालक गंभीर रूप से गायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

वहीं, घटना के बाद मंत्री के लिए लोगों की दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया। लोग मंत्री के ठीक होने की कामना करने लगे। इसके बाद मंत्री ने ट्वीट करते हुए दुआओं और शुभकामनाओं के लिए लोगों का धन्यावाद किया। उन्होंने आगे बताया कि कुछ अनजान लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर भी फेंके, जिससे उनकी गाड़ी के शीशे पूरी तरह से टूट गए और पत्थर ड्राइवर को लग गया। जिससे वह घायल हो गया, लेकिन मंत्री किसी तरह सुरक्षित बच गए ।

इससे पहले पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फराज की कार पर दर्रा आदम खेल इलाके में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी की गई। उन्होंने बताया कि विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी मंत्री सुरक्षित हैं, जबकि उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए जल्द से जल्द स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। इलाज के बाद अब ड्राइवर की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि विज्ञान मंत्री फराज की गाड़ी उस क्षेत्र से गुजर रही थी, जहां आदिवासी क्षेत्रों को केपी के साथ मिलाने का विरोध करने वाले कुछ लोग इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button