ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

दिल्ली में आए कोविड संक्रमण के 91 नए मामले, किसी भी मरीज की मौत नहीं

नई दिल्लीः दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए। मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या अब 14,42,288 हो गई है। 14.16 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 25,101 है। बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में दिनभर में 46,913 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 30 नवंबर को कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर और ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की। बैठक में यह आकलन किया गया है कि दिल्ली में 30,000 कोविड बिस्तर तैयार हैं। सरकार दो सप्ताह के नोटिस पर प्रति वार्ड 100 बिस्तरों की व्यवस्था करने में सक्षम होगी, जिससे दिल्ली में बिस्तरों की कुल क्षमता 64,000 से अधिक हो जाएगी। साथ ही जल्द ही 6,800 आईसीयू बेड भी तैयार हो जाएंगे।

सरकारी बयान में कहा गया है कि वर्तमान में दवा भंडार को जोड़ा जा रहा है और गृह पृथकवास की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने किसी भी समस्या को लेकर मरीजों की मदद के लिए एक कोविड हेल्पलाइन नंबर- 1031 जारी किया है। हेल्पलाइन चौबीसों घंटे चालू है। कॉल अटेंडेंट तीन शिफ्ट में काम करते हैं और 600 से 700 कॉल का जवाब दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button