ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश को भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का मिला न्योता, सार्वजनिक अवकाश घोषित करने समाज के लोगों ने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुवार को उनके निवास कार्यालय में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में जिला साहू संघ, कबीरधाम के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को कबीरधाम जिले में आयोजित होने वाले भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

जिला साहू संघ कबीरधाम के अध्यक्ष शीतल साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती का कार्यक्रम मई महीने के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा. प्रतिनधिमण्डल ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताते हुए कहा कि इससे पूरे छत्तीसगढ़ में साहू समाज का गौरव बढ़ा है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में धूम-धाम से मनाई जा रही है. प्रतिनिधि मण्डल ने राज्य में जगह-जगह मनाई जा रही भक्त माता कर्मा जयंती में मुख्यमंत्री के शामिल होने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि इससे समाज का मान-सम्मान बढ़ा है.

इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, धर्मराज साहू, चोवाराम साहू,घनश्याम साहू, सावित्री साहू, होरीलाल साहू,छविराम साहू सहित जिला साहू संघ, कबीरधाम के युवा अध्यक्ष चोवा साहू, जिला संरक्षक चतुर साहू, तहसील संरक्षक नोहर साहू एवं खेलू साहू आदि विशेष रूप से उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button