ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
टेक्नोलॉजी

कैसे बनवाएं यूनीक Digital Health ID Card, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की तरफ से देश के सभी नागरिकों के इलाज का डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है इसके लिए सरकार यूनीक डिजिटल हेल्थ आईड कार्ड बना रही है। यूनीक हेल्थ आईडी कार्ड (Unique Health ID) आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) का हिस्सा है। इसकी मदद से देशभर के चुनिंदा अस्पताल में सस्ती और मुफ्त में इलाज की सुविधा मिलती है। यह बिल्कुल आधार कार्ड की तरह है, जिसमें देश के सभी नागरियों की स्वास्थ्य का पूरा ब्यौरा होता है। यूनीक हेल्थ आईडी कार्ड आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का ही एक हिस्सा है। यूनीक हेल्थ आईडी कार्ड आने वाले दिनों में बेहद जरूरी होने वाला है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे इसे बनावाया जा सकता है।

कैसे बनवाएं यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड

अगर आप अपना यूनीक हेल्थ आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पोर्टल www.healthid.ndhm.gov.in पर विजिट करना होगा। जहां खुद को रजिस्टर करने के लिए अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करनी होगी। फिर अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर को वेरिफाई करना होगा।

हेल्थ कार्ड के लिए करें कैसे अप्लाई 

  1. हेल्थ आईडी कार्ड बनाने के लिए नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन-NDHM की वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट पर Create Your Health ID का ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  3. फिर Generate via Aadhar पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही आधार कार्ड का नंबर डालने के लिए कहा जाएगा।
  5. इसके साथ ही आपसे सहमति मांगी जाएगी।
  6. अगर आप सहमत हैं तो I agree पर क्लिक करके सबमिट करें।
  7. सबमिट करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा।
  8. ओटीपी कोड वेरिफाई करना होगा।
  9. मोबाइल नंबर को भी वेरिफाई करना होगा. मोबाइल पर आपको ओटीपी आया उसे एंटर करना हो।
  10. मोबाइल परएक और ओटीपी आएगा. इस ओटीपी कोड को डालकर एक बार फिर वेरिफाई करें।
  11. आपके नंबर 14 अंकों की हेल्थ आईडी नंबर के साथ एक और मैसेज आएगा।
  12. आप मैसेज में दिए लिंक के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं।
  13. इसके बाद आपसे नाम, जन्म का वर्ष जैसी सामान्य जानकारियां मांगी जाएगी।
  14. सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें
  15. इस तरह हेल्थ आईडी कार्ड जनरेट हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button