ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

डिम्पल कपाड़िया और पंकज कपूर की ‘जब खुली किताब’ तो तलाक तक पहुंची नौबत, अप्लॉज एंटरटेनमेंट की नई फिल्म का एलान

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर डिम्पल कपाड़िया और पंकज कपूर अब पर्दे पर एक साथ दिखायी देने वाले हैं और उन वेटरंस को साथ लाने का काम किया है अप्लॉज एंटरटेनमेंट और शू स्ट्रैप फिल्म्स ने, जिनकी फिल्म जब खुली किताब में दोनों कलाकार रोमांटिक जोड़े के रूप में दर्शकों के सामने आएंगे। जब खुली किताब जाने-माने एक्टर और लेखक सौरभ शुक्ला के इसी नाम के नाटक पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन भी सौरभ ही कर रहे हैं। फिल्म में इस जोड़ी के साथ अपारशक्ति खुराना भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में समीर सोनी और नौहीद सायरसी भी अलग-अलग किरदारों में दिखेंगे।

जब खुली किताब एक प्रेम कहानी है, जिसमें पचास साल तक साथ रहने वाले बुजुर्ग जोड़े को तलाक की मांग करते हुए दिखाया गया है। यह फिल्म रिश्तों की खामियां और पारिवार पर इसके प्रभाव की कहानी है, जो हंसाती भी है। फिल्म के राइटर, डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर सौरभ शुक्ला का कहना है- “जब खुली किताब मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे बेहद खुशी है कि पंकज कपूर और डिम्पल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं। हम सभी कहते हैं कि किसी भी रिश्ते में पारदर्शिता और स्पष्टता  होनी चाहिए, लेकिन हम में से कितने लोग हैं, जो अपने रिश्तों की सच्चाई का सामना करने के लिए तैयार हैं?”

उत्तराखंड के राजसी अल्पाइन क्षेत्रों में स्थापित फिल्म ने हाल ही में रानीखेत में अपना स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल पूरा किया है।

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर ने फिल्म को लेकर कहा- ”जब खुली किताब मूल रूप से बहुत ही प्यारी रोमांचक कहानी है। यह बाकी रोमांस से बेहद अलग है। यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे किसी भी उम्र में प्यार एक अव्यवस्थित मामला बन सकता है। इस फिल्म की कहानी बहुत ही सटीक चौकस और खुश करने वाली है और पंकज कपूर और डिम्पल कपाड़िया की जोड़ी उल्लेखनीय और अद्भुत है। हमें बेहद खुशी है कि हम सौरभ शुक्ला और शू स्ट्रैप फिल्म्स के साथ मिलकर इस दिलचस्प फिल्म पर काम कर रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button