ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने बुर्ज खलीफा पर दौड़ाई बाइक तो हैरान हुए लोग, कहा- ये देखने के बाद टॉम क्रूज ने पृथ्वी छोड़ दी…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्मों में अपनी स्मार्टनेस के अलावा एक्शन की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। उन्हें कई फिल्मों और विज्ञापनों में शानदार एक्शन करते हुए देखा जा चुका है। ऋतिक रोशन माउंटेन ड्यू के एड में भी एक्शन करते दिखते हैं, लेकिन इस बार उन्हें अपने एक्शन की वजह से ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपने एक्शन का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में वह दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक रोशन का यह स्टंट कई सोशल मीडिया यूजर्स को हजम नहीं हो रहा है। जिसके चलते अभिनेता और एड बनाने वाले क्रिएटर्स को ट्रोल किया जा रहा है। ऋतिक रोशन ने अपने इस एड क्लिप को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया उसमें वह बुर्ज खलीफा बिल्डिंग से बाइक चलाते हुए नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बुर्ज खलीफा से जमीन तक एक पतला सा स्लाइड नजर आ रहा है। इस स्लाइड के सहारे ऋतिक रोशन अपनी बाइक बुर्ज खलीफा से जमीन पर उतारते दिख रहे हैं।

कई सोशल मीडिया यूजर्स को ऋतिक रोशन का यह एड विज्ञान से परे लग रहे है। जिसके चलते उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। vishnu_doijode_ नाम के यूजर ने ऋतिक रोशन की एड क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मतलब कुछ भी।’ tukaram_k_18 ने लिखा है, ‘भाई साब ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया, मतलब कुछ भी।’ hakuna_matata257 ने लिखा, ‘फिजिक्स का क्या करें फिर जॉब छोड़ दें।’

jagran

jagran

jagran

ajayxdeval ने अपने कमेंट में लिखा, ‘ये देखने के बाद टॉम क्रूज ने पृथ्वी छोड़ दी है।’ diyamate17 नाम के यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, ‘पर ऐसे बाइक रेसिंग कहां होती है।’ इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ऋतिक रोशन को उनके एड क्लिप के लिए ट्रोल किया है। आपको बता दें कि हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म कभी खुशी कभी गम ने 20 साल पूरे किए हैं।

Related Articles

Back to top button