ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

सुषमा स्वराज के अंतिम शब्द, ‘ प्रधानमंत्री जी, मैं जीवन के इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने अपनी मौत के आने के चंद मिनट पहले जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई संदेश दिया था और कहा था कि वह अपने जीवन में इसी दिन की प्रतीक्षा कर रहीं थीं।
स्वराज ने करीब आठ बजे के आसपास अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधान मंत्री जी – आपका हार्दिक अभिनन्दन. मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।” पूर्व विदेश मंत्री ने कल राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 के दो खंड समाप्त करने का सांविधिक संकल्प और राज्य के पुनर्गठन के विधेयक को पारित कराने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा था, ‘‘बहुत साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय। श्रेष्ठ भारत – एक भारत का अभिनन्दन।
PunjabKesari
राज्य सभा के उन सभी सांसदों का बहुत बहुत अभिनन्दन जिन्होनें आज धारा 370 को समाप्त करने वाले संकल्प को पारित करवा कर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी और उनके एक भारत के सपने को साकार किया।”
PunjabKesari
उन्होंने शाह के भाषण की प्रशंसा करते हुए कहा था, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह जी को उत्कृष्ट भाषण के लिए बहुत बहुत बधाई।”
PunjabKesari
गौरतलब है कि मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने का फैसला किया। जिस पर भाजपा नेता व पूर्व विदेश मंत्री ने अपने विचार वयक्त किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button