ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिखाएंगे चुनावी सफलता के गुर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को यहां पदाधिकारियों और कार्यकतर्ताओं को चुनाव में जीत के मंत्र देंगे।

पार्टी की ओर जारी बयान के अनुसार कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित ‘प्रतिज्ञा संगठन सम्मेलन’ में शिरकत कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसमें चुनाव के दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति को अंतिम रूप दिया जायेगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के सिलसिले में कांग्रेस की महासचिव और आगामी विधान सभा चुनाव के लिये पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश प्रवास पर हैं। सूत्रों के अनुसार वाड्रा ने मंगलवार को सम्मेलन के पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिये पार्टी  पदाधिकारियों की बैठक बुलायी है। वाड्रा ने सोमवार को भी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिये स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलायी थी।

हाल ही में कांग्रेस का महिला घोषणापत्र जारी करते समय वाड्रा ने कहा था कि पाटर्ी ने विधानसभा की 403 सीटों में से 100 सीटों के लिये उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। उन्होंने कहा था कि इनमें से 60 महिलायें शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वाड्रा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जायेंगे।
वाड्रा ने कहा कि इस घोषणा के बाद से ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छुक महिला दावेदारों के उम्मीद से अधिक संख्या में आवेदन मिले हैं। सूत्रों के अनुसार सोमवार को वाड्रा की अध्यक्षता में हुयी बैठक में लगभग 50 अन्य सीटों के लिये उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button