ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
टेक्नोलॉजी

Truecaller 12 के वो फीचर्स, जो आएंगे आपके बहुत काम, नहीं होगी आपको इनकी जानकारी

नई दिल्ली। ट्रूकॉलर (Truecaller) का लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्जन ट्रूकॉलर 12 (Truecaller 12) रोलआउट हो गया है। यह वर्जन यूजर्स को उत्तम कॉलिंग का अनुभव प्रदान करता है। इसमें कई सारे फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स के बहुत काम आ सकते हैं, लेकिन इनके बारे में बहुत यूजर्स को पता है। इसलिए आज हम इस खबर में आपको ट्रूकॉलर 12 के कुछ चुनिंदा फीचर्स के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं..

फ्री कॉल रिकॉर्डिंग

आप पत्रकार हों, जिसे एक इंटरव्यू रिकॉर्ड करना है या फिर एक एचआर मैनेजर हों, जिसे नई भर्तियों के प्रशिक्षण के लिए अपनी कॉल्स को रिकॉर्ड करना है, हर मामले में यह फीचर आपके बहुत काम आएगा। इसके माध्यम से आप कॉल को बिल्कुल उसके असली रूप में रिकॉर्ड करके रख सकेंगे। इसके अलावा आपको इसमें मैन्युअली और ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलेगी।

ट्रूकॉलर घोस्ट कॉल

क्या आपको कभी भी किसी मुश्किल स्थिति से निकलने के लिए या फिर किसी बोरिंग बातचीत से बचने के लिए ऐसी जरूरत महसूस हुई है कि उस समय कोई आपको कॉल करे? ऐसे वक्त ट्रूकॉलर का घोस्ट कॉल

फीचर बहुत उपयोगी है। ट्रूकॉलर का घोस्ट कॉल फीचर यूज़र्स को ब्रेक लेने या फिर वास्तविक स्कैमर्स से बचने के लिए दिखावटी कॉल प्राप्त करने में समर्थ बनाता है। यूज़र्स नाम, नंबर और प्रोफाईल पिक्चर तय कर सकते हैं, या फिर अपने संपर्कों में से किसी को चुन सकते हैं। कॉल की सैटिंग आपके अपने हाथों में होती हैं। आप कॉलर का कोई भी नाम रख सकते हैं और कॉल के लिए समय भी तय कर सकते हैं।

वीडियो कॉलर आईडी

ट्रूकॉलर के साथ आप अपने परिवार व दोस्तों को अगली बार कॉल करने पर एक शॉर्ट सेल्फी वीडियो की मदद से उन्हें सरप्राईज़ कर सकते हैं और कॉल को ज्यादा व्यक्तिगत अनुभव बना सकते हैं। ट्रूकॉलर का नया वीडियो कॉलर आईडी आपको हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ रूप प्रदर्शित करने में मदद करता है। यूज़र्स ट्रूकॉलर पर खुद का वीडियो कॉलर आईडी बना सकते हैं और जब वो अपने कॉन्टैक्ट्स को कॉल करेंगे, तब उन्हें उनका वीडियो आईडी दिखाई देगी।

अपनी कॉल्स की घोषणा करें

ट्रूकॉलर का मानना है कि हम कॉल का उत्तर देने के लिए हमेशा उपलब्ध नहीं होते हैं। जब आप ड्राईव कर रहे हों या सड़क पार कर रहे हों, तो इस नए फीचर की मदद से ट्रूकॉलर फोन के बजने पर यूजर्स को बता देता है कि उन्हें कौन कॉल कर रहा है। अब यह देखने के लिए फोन उठाने की जरूरत नहीं है कि यह कॉल आपकी मॉम ने की है, दोस्त ने की है या फिर यह कोई स्कैमर है। यह प्रीमियम यूज़र्स को अपना काम करते रहने में मदद करता है। यह ट्रूकॉलर के प्रीमियम सब्सक्राईबर्स को मिलने वाले कई बेहतरीन फीचर्स में से एक है।

Related Articles

Back to top button