ब्रेकिंग
भिंड में भीषण सड़क हादसा: NH-719 पर ट्रक और मजदूरों से भरे वाहन में टक्कर, 8 की मौत व 22 घायल; यूपी ... छात्रों के आंदोलन के आगे झुकी झारखंड सरकार: JSSC-CGL और JPSC परीक्षाएं रद्द, 16वें दिन टूटी भूख ह गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी: उन्नाव के सोनिक में रैम्प की मिट्टी और गिट्टी बही; 3 महीने पहले ही हु... मॉनसून का रौद्र रूप: बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जार... नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा
खेल

Covid टीके का खर्च निकालने के लिए Ultra Rich पर टैक्‍स की बात, जानिए क्‍या है सरकार की मंशा

नई दिल्‍ली। Covid टीके की लागत निकालने के लिए Ultra Rich भारतीयों पर टैक्‍स लगाने के पीछे अपनी मंशा सरकार ने साफ कर दी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि आयकर अधिनियम के तहत परिवार की सामूहिक आय निर्धारित करने की कोई अवधारणा नहीं है और उसके पास अत्यधिक अमीर लोगों पर धन कर लगाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन भी नहीं है। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

दरअसल, सरकार से पूछा गया था कि अनुमानों के मुताबिक अगर भारत के 954 सबसे धनी परिवारों पर एक प्रतिशत कर लगा दिया जाता तो इससे कोविड-19 रोधी पूरे टीकाकरण कार्यक्रम का खर्च निकल जाता और पेट्रोल व अन्य ईंधन उत्पादों से अर्जित मूल्य वर्धित कर (वैट) राजस्व इकट्ठा करने के मौजूदा वित्त पोषण तंत्र को अपनाने की जरूरत नहीं पड़ती।

चौधरी ने कहा कि आयकर अधिनियम के तहत परिवार की सामूहिक आय निर्धारित करने की कोई अवधारणा नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार भारत के अत्यधिक अमीर लोगों पर धन कर लगाने पर विचार कर रही है, उन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

अत्यधिक अमीरों पर धन कर ना लगाने के कारणों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कर प्रक्रियाओं को सरल बनाने और व्यापार को आसान बनाने के लिए वित्त अधिनियम, 2015 द्वारा संपत्ति कर को समाप्त कर दिया गया था, क्योंकि इसे संग्रह की उच्च लागत वाला तथा कम प्रतिफल वाला कर पाया गया था।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजस्व का नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि एक करोड़ रुपये से अधिक की कुल आय वाले सभी व्यक्तियों (एक विदेशी कंपनी के अलावा) के मामले में संपत्ति कर को मौजूदा अधिभार की दर में दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ बदल दिया गया था। वित्त अधिनियम (द्वितीय संशोधन) 2019 ने अधिभार की दर को और बढ़ा दिया है।

Related Articles

Back to top button