ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

शराब बरामदगी के मामले में दिल्‍ली व यूपी के युवकों को बिहार में कड़ी सजा, कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

गोपालगंज। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश उत्पाद लवकुश कुमार ने बुधवार को शराब बरामदगी मामले में दिल्ली व उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर (Delhi and Jaunpur)  के दो आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दोनों पर दो-दो लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है। बुधवार को सजा सुनाए जाने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में चनावे स्थित मंडल कारा भेज दिया गया। शराब तस्करी में दूसरे प्रदेश के आरोपित को उम्र कैद की सजा का यह पहला मामला है।

पिछले वर्ष कार से बरामद हुई थी शराब 

मुकदमे में बताया गया था कि नगर थाना में तैनात एएसआइ करुण कुमार ने 21 अगस्त 2020 को नगर थाना के बंजारी चौक के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार को रोककर जब उसकी तलाशी लेने का प्रयास किया तो उसमें  सवार दो लोग भागने लगे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया तथा कार की तलाशी ली। कार से पुलिस ने 488 लीटर शराब बरामद की। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान दिल्ली के एकता विहार सेक्टर-6 निवासी राजेश कुमार तथा यूपी के जौनपुर जिले के पाली गांव के मोहित राजपूत के रूप में की गई। नगर थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों गिरफ्तार प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया था।

दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगा 

इस आपराधिक मामले में आरोप पत्र आने के बाद विशेष न्यायाधीश उत्पाद के न्यायालय में सुनवाई प्रारंभ हुई। इस बीच अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने दोनों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा दो-दो लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इस मामले में सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक उत्पाद रवि भूषण श्रीवास्तव तथा बचाव पक्ष से अधिवक्ता अनूप कुमार सिंह ने न्यायालय में बहस किया। इस सजा की चर्चा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button