ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
देश

दलगत राजनीति से बहुत ऊपर सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव से पूछा डिंपल यादव व बेटी का हाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा से लम्बे समय से जुड़े होने के बाद भी समय-समय पर ऐसा काम कर जाते हैं कि वो दलगत राजनीति के दौर में भी मीलों ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं। मात्र 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा में जाने वाले योगी आदित्यनाथ में सेवा भाव कूट-कूट कर भरा है। गोरक्षनाथ पीठ में महंत अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ ने राजनीति में सेवा तथा समर्पण की इतनी लम्बी लकीर खींच दी है कि कोई आसपास नहीं है। संत तथा योगी भी भूमिका में मुख्यमंत्री अक्सर ही दिख जाते हैं और लोगों की दिल जीत लेते हैं।

कोरोना संक्रमण काल में पिता के निधन के बाद भी जनता की सेवा की खातिर अंत्येष्टि में ना जाने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव और उनकी पुत्री के कोरोना से संक्रमित होने की सूचना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन मिला दिया। उन्होंने डिंपल यादव तथा उनकी पुत्री टीना के स्वास्थ की जानकारी ली और हर प्रकार की मदद का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी और उनकी पुत्री के कोरोना पाजिटिव होने के समाचार का संज्ञान लिया।

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव यादव से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए परिवार के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की सूचना पर उनके आवास पर जाकर उनके भेंट की थी और संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती होने के दौरान भी लगातार मुलायम सिंह यादव का हेल्थ अपडेट लिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान 16 दिसंबर को सदन में भी अस्वस्थ होने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा विधान परिषद में नेता विपक्ष अहमद हसन से लारी कार्डियोलाजी में जाकर भेंट की थी। उन्होंने वहां पर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के सीनियर डॉक्टर्स को भी लगातार अहमद हसन की निगरानी करने का निर्देश भी दिया था। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अहमद हसन को सीने में दर्द की दिक्कत के बाद गुरुवार को राजधानी लखनऊ के लॉरी कॉडियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था

सीएम योगी आदित्यनाथ को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो वह केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी सेंटर पहुंचे। वहां वह कुछ समय तक रुके। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अहमद हसन और डाक्टर्स से बातचीत भी की। सीएम ने अहमद हसन से हालचाल पूछा। इस बातचीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर्स से अहमद हसन के इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद अहमद हसन के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि कन्नौज से समाजवादी पार्टी से सांसद रहीं डिंपल यादव और उनके बेटी टीना की बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण रिपोर्ट पाजिटिव है जबकि शाम को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मिली रिपोर्ट निगेटिव है। डिंपल तथा उनकी पुत्री लखनऊ में होम आइसोलेशन में हैं।  डिंपल यादव और उनकी बेटी ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। यह भी कहा है ऐसे लोग आइसोलेसन में रहें। अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को अलग कर लिया है। हाल फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट जल्द कराएं। डिप्टी सीएमओ डॉ मिलिंद वर्धन ने बताया कि बुखार आने पर बेटी का कल टेस्ट हुआ था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर डिंपल यादव का सैम्पल लिया गया उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्टाफ के सैंपल भी लिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button