ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

अलविदा सुषमा स्वराजः पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए PM मोदी की आंखें हुईं नम

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भावुक दिख रहे मोदी ने स्वराज के परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री शाम को स्वराज के अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे। स्वराज के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित करने के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई जा सकती है।

वहीं राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं ने बुधवार को दिवंगत पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धाजंलि अर्पित की। स्वराज का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह ने दिवंगत स्वराज के निवास जाकर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पार्टी की वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि दी। स्वराज को श्रद्धांजलि देने वाले अन्य नेताओं में तृणमूल कांग्रेस डेरेक ओ ब्रायन, योग गुरु रामदेव, भाजपा नेता हेमा मालिनी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी शामिल हैं।

देश और दुनिया के कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। सुबह से ही लोग उनके आवास पर अंतिम दर्शन को पहुंच रहे हैं। शाम 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button